स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबड़ा की अनमोल ने कब्जाया जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल।

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबड़ा की अनमोल ने कब्जाया जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल।


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबड़ा के आठवीं कक्ष के दो बच्चों छात्रा अनमोल व अजमेर  ने हिसार में आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में क्रमशः गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर बच्चों के विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित किया। 











विद्यालय के प्राचार्य राष्ट्रपति अवॉर्डी  प्यारे लाल ने संबोधित करते हुए पीटीआई अजमेर सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्यों, बच्चों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को खेलों से जुड़ना चाहिए जिससे बच्चे में शारीरिक, मानसिक परिवर्तन के साथ साथ चहुंमुखी विकास होता है। उन्होंने कहा हर बच्चे में एक प्रतिभा छुपी होती है जिसे पहचान कर उसे निखारने की जरूरत होती है। शिक्षा, पेंटिंग, लेखन, मूर्तिकला, खेल, सांस्कृतिक, कलात्मक वस्तुएं बनाना आदि अनेक क्षेत्र हैं जिनमें बच्चा अपनी प्रतिभा को पहचान कर उसको एक जुनून के साथ करे तो ऊंचाइयों को छू सकता है।









 कार्यक्रम में छात्रा अनमोल व अजमेर को मेडल पहनाकर, सर्टिफिकेट एवम् खेल किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमारी, सुंदर सिंह, सुखविंदर, पूनम, चमेली, सुनीता, अमरदीप, ममता, कोमल, पीटीआई अजमेर सिंह, एबीआरसी अशोक कुमार, मंदीप, सुनील, विजय, छबीलदास स्टाफ सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |