विधायक विनोद भयाना मंगलवार को इस सड़क का करेंगे शिलान्यास, आज किया इस कार्य का शुभारंभ |
Haryana Hansi news Hansi MLA Vinod Bhayana will lay foundation stone road on Tuesday
विधायक विनोद भयाना मंगलवार को उमरा - मुजादपुर सड़क का शिलान्यास कर करवाएंगे निर्माण कार्य शुरू
विधायक विनोद भयाना ने दोनों गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
विधायक विनोद भयाना ने सोमवार को शहर की दो गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बड़ी खबर : हांसी के सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे टीचर को घोंपा चाकू, हम हमलावर युवक मौके से फरार |
हांसी के नजदीकी 2 गांव से भैंस चोरी के मामले में चोर गिरफ्तार
मौसम अपडेट, 2 मई को हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, देश के 11 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी
विनोद भयाना ने इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि इन दोनों गलियों के निर्माण कार्य पर 17 लाख रुपए की धनराशि के खर्च होगी। उन्होंने कहा कि आज जगन्नाथ लोटे वाली तथा तिलक राज वाली गली को पक्का करवाने के कार्य को प्रारंभ करवाया गया है। दोनों गलियों का निर्माण कार्य बहुत ही जल्द पूरा करवा दिया जाएगा । जगन्नाथ लोटे वाली गली के निर्माण कार्य पर 8 लाख तथा तिलक राज वाली गली के निर्माण कार्य पर 9 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। यह दोनों गलियां वार्ड नंबर 13 में मुल्तान कॉलोनी के अंतर्गत आती है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जिन गलियों का कार्य निर्माणाधीन है उन्हें शीघ्र पूरा करवाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि अन्य विकास परियोजनाओं पर भी निर्माण कार्य चल रहा है उन्हें भी निर्धारित समयावधि में पूरा करवा लिया जाएगा।
सरसों की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
बॉक्स:
इस दौरान विधायक ने शहरवासियों की समस्याओं को सुना और आश्वस्त करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान त्वरित आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कोई लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही टेलीफोन के जरिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा सभी गलियों को पक्का करवाया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
विधायक मंगलवार को करेंगे उमरा - मुजादपुर सड़क का शिलान्यास: विधायक विनोद भयाना मंगलवार को उमरा - मुजादपुर सड़क का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुजादपुर गांव में एक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले विधायक इस सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। मुजादपुर गांव में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान प्रवीण इलाहाबादी, उपप्रधान अनिल बंसल, नगर पार्षद दीपक मुंजाल, नगर पार्षद मुकेश टुटेजा ,रामकुमार खुंडिया,अशोक ढालिया, नगर परिषद की एम ई जय वीर सिंह ,कनिष्ठ अभियंता मोहित तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks