नारनौंद क्षेत्र के दो गांव से भैंस चोरी करने के मामले में चोर गिरफ्तार !
Hisar news Thief arrested for stealing buffalo from two villages of Narnaund area
तहलका न्यूज, नारनौंद / सुनील कोहाड़
नारनौंद का क्षेत्र के गांव सोरखी और मदनहेड़ी गांव से भैंस चोरी करने के मामले में बास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साल बाद एक भैंस चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सन 2021 के मई महीने में गांव सोरखी निवासी एक भैंस चोरी हो गई थी और उसने भैंस चोरी की शिकायत बास पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। वहीं गांव मदनहेड़ी निवासी बाला की भी भैंस चोरी की शिकायत बास पुलिस थाने में आई थी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने कितनी तेजी से जांच की और 2 साल बाद भैंस चोरी करने वाला चोर को बास पुलिस मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले नदीम उर्फ हांडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस भैंस को पहले ही बरामद कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks