हिसार के सेक्टर 14 से रिपेयरिंग का सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
Haryana Hisar news One arrested for stealing repair material from Hisar Sector 14
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार के सेक्टर 14 में एक मकान से रिपेयरिंग का सामान चोरी करने के मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस पूछताछ में युवक ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया और बताया कि उसने चोरी का सामान राह चलते किसी को बेच दिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस चौकी अनाज मंडी पुलिस ने सेक्टर 14 हिसार स्थित मकान से मकान रिपेयरिंग का सामान चोरी के मामले में अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी सेशमन को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 380/454 के दर्ज मुकदमा संख्या 301 दिनाक 28.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी अनाज मंडी हिसार में सेक्टर 14 हिसार निवासी विपिन सिगला ने शिकायत दी कि उसने मकान रिपेयरिंग का काम चलाया हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 26.04.23 के दिन में मकान से मकान रिपेयरिंग का सामान जैसे बिजली की तार , तसला, बाल्टी , पुराना लोहा चुराया। दी गई शिकायत पर उपरोक्त दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सामान चुराने उपरांत उसे किसी रह चलते कबाड़ी को बेच दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks