झारखंड से तीन लाख की अफीम हिसार लाए नारनौंद क्षेत्र के दो तस्कर गिरफ्तार !
Haryana news Two smugglers of Narnaund area arrested for bringing opium worth three lakhs from Jharkhand to Hisar
तहलका न्यूज, पानीपत, हिसार / सुनील कोहाड़
क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए- टू) पुलिस ने शुक्रवार को चौटाला रोड़ से नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले हिसार के बास गांव के नरेश और गोविंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन लाख रुपये की 900 ग्राम अफीम बरामद की। दोनों आरोपित कम कीमत पर झारखंड से अफीम खरीद कर लाए थे। अफीम को पानीपत व आसपास क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचना था।
थाना सेक्टर-29 पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि नरेश और गोविंद झारखंड से अफीम खरीद कर लाए थे और दिल्ली तक ट्रेन से आए। इसके बाद दोनों बस से पानीपत पहुंचे थे। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से अन्य नशा तस्करों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks