top news, big headlines , today latest news
देश प्रदेश की बड़ी खबरें
तहलका न्यूज,
NCP, तृणमूल कांग्रेस और CPI से छिना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
#NCP #ElectionCommission
सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों को छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड यानी नैपकिन मुहैया कराने का आदेश दिया है, सभी राज्य सरकारों को छात्राओं की सुरक्षा और स्वच्छता का इंतजाम करना होगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदी वाला की पीठ ने जया ठाकुर की इस जनहित याचिका पर कहा कि सभी राज्य मेंसुरल पीरियड्स के दौरान स्वच्छता को लेकर अपनी योजना बताएं।
देश भर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराने का निर्देश देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को चार हफ्ते में यूनिफार्म पॉलिसी बनाने के निर्देश दे दिए हैं, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि इस गंभीर मसले पर आवश्यक है कि केंद्र सरकार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल करे।
हरियाणा के रोहतक के गांव मोखरा निवासी सरपंच नीटू से मांगी गई 50 लाख रुपए की रंगदारी मामले में जिलेके विभिन्न गांवों के सरपंच सोमवार को एसपी से मिले। इस दौरान आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग रखी गई। वहीं धमकी के बाद सरपंच की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही नगर परिषद के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विज ने नगर परिषद के अधिकारियों से कैंट एरिया में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राज्य के 10 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मेवात जिले के मंडोकला में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 37.3 तक पहुंच गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले 10 दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर हरियाणा के सरपंचों का धरना प्रदर्शन, ई टेंडरिंग के विरोध सरपंचों का प्रदर्शन।
कई दूसरी माँगो को लेकर भी सरपंच कर रहे है धरना प्रदर्शन, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर गिल का बयान, ई टेंडरिंग को हम वापिस करवा कर रहेंगे, राइट टू रिकॉल सबसे पहले एमपी और एमएलए पर लागू हो, एसोसिएशन कई जिलो में करेगी प्रदर्शन।
*BREAKING NEWS*
*कृषि मंत्री जेपी दलाल का बयान*
*कांग्रेस के समय किसानों की हालत खराब थी - जेपी दलाल*
दीपेंद्र हुड्डा किसानों से माफी मांगे - जेपी दलाल
कांग्रेसी आंकड़ों के साथ बात करें मैं तैयार - जेपी दलाल
कांग्रेश हमें ना बताए अपना रवैया सुधारे- जेपी दलाल
किसानों के सहारे राजनीति ना करें कांग्रेसी- जेपी दलाल
हमने किसानों का मुआवजा बढ़ाया - कृषि मंत्री
कृषि बजट, नहरी बजट 3 गुना बढ़ाया गया - कृषि मंत्री
*चंडीगढ़*
ममता यादव ने ली हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्य पद की शपथ
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
राजभवन में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली ब्रेकिंग
नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान।
ओपी चौटाला के गठबंधन को लेकर दिए बयान पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
*गठबंधन को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान*
*कांग्रेस अपने आप में सक्षम है*
*सरपंचों के जंतर मंतर पर दिए जा रहे धरने को लेकर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा।*
ई टेंडरिंग एक घोटाले को जन्म देगी।
मैं शुरू से कह रहा हूं या गलत है।
इलेक्टेड पंचायतें हैं उनका अधिकार है लोगों ने चुनकर उन्हें भेजा है।
पंचायतों को पूरा अधिकार देना चाहिए।
पहचान पत्र हो या अन्य पोर्टल हो चलते नहीं है।
*सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा।*
विपक्ष आपके समक्ष हम 3 साल से कार्यक्रम कर रहे हैं।
चुनाव नजदीक है तो बीजेपी को कार्यक्रम याद आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks