पोर्टल रूपी बैसखी के सहारे चल रही है भाजपा जजपा सरकार, किसानों को गिरदावरी के नाम पर गुमराह ना करें - हुड्डा
Haryana news BJP JJP government is running with the help of crutches in the form of portal, don't mislead farmers in the name of Girdawari - Hooda
अनाज मंडियों का दौरा करने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किसान, मजदूर व आढ़तियों से की मुलाकात
तहलका न्यूज, पानीपत
बेमौसम बारिश के कारण किसानों की गेहूं व सरसों की फसल में भारी नुकसान हुआ है। जिस समय पर बारिश और ओलावृष्टि हुई उस समय गेहूं व सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी थी इस समय फसल की कटाई जोरों से चली हुई है। उसके बावजूद भी सरकार द्वारा किसानों नुकसान की भरपाई करने के लिए जो गिरदावरी करवा रही हैं वह केवल खानापर्ति की जा रही है। क्योंकि गिरदावरी धीमी गति से की जा रही है। किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार पोर्टल पोर्टल पुकार रही है, जबकि सरकार की पोर्टल व्यवस्था पुंगी बन चुकी है। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीटी रोड़ पर स्थित समालखा, पानीपत, घरौडा और करनाल मंडी का किया दौरे के दौरान मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए कहे।
किसानों को 50 हजार रुपए मुआवजा व गेहूं व सरसों पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को मुआवजे के लिए करवाई जा रही गिरदावरी के नाम पर भाजपा-जजपा सरकार किसानों से धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि होटल के नाम पर भी सरकार किसानों को गुमराह करने में लगी हुई है। टूटा दाना, छोटा दाना, नमी व लस्टर लॉस में किसानों को इस पर भी सरकार को छूट देनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। उन्हीं फसल की बिक्री पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने आज तक लेट पेमेंट पर ब्याज देने का वादा पूरा नहीं किया है। आज तक किसान व आढ़तियों का करोड़ों रुपया बकाया भुगतान अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि मंडी में आढ़तियों कमीशन में सरकार ने कटौती कर दी है नगर निगम द्वारा उनसे टैक्स की वसूली की जा रही है। ऐसे में आढ़तियों को भी किसानों के साथ दौहरी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के नाम पर पंगू बनी सरकारी व्यवस्थाएं और मंडियों में अब खरीद सुचारू रूप से शुरू करवाने में नाकाम साबित रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks