स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अब हिसार में ये गलती की तो ठीक नहीं होगा। जाने कैसे लोगों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज और लगाया जाएगा भारी भरकम जुर्माना ?

 Haryana Hisar news How will FIR be registered against people and heavy fine will be imposed


clean Hisar order rule

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


चारों तरफ स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है उसके बावजूद भी काफी लोगों अपने घरों का कूड़ा करकट डस्टबिन में डाल कर खुलेआम सड़कों पर फेंक देते हैं। अब खुले में कचरा कूड़ा करकट डालने वालों की खैर नहीं।‌ क्योंकि हिसार नगर निगम ने फैसला लिया है कि खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। 











हिसार नगर निगम के पास काफी दिनों से खुले में वोट डालने की शिकायतें पहुंच रही थी। इसी को लेकर सोमवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त बेलीना सहित अन्य अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब कोई खुले में कूड़ा फेंकता है, उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। खासकर ये नियम ग्रीन बेल्ट पर पहली बार सख्ती से लागू किया जाएगा। हिसार के जवाहर नगर, आजाद नगर, पड़ाव चौक, डोगरान मोहल्ला, सुंदर नगर, विकास नगर, अमरदीप कालोनी सहित अन्य कॉलोनियों में भी लोग अपने घरों का कूड़ा करकट कूड़ेदान में डाल कर खुलेआम सड़क पर फेंक देते हैं। के कारण आने जाने वाले राहगीरों उस मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगता हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। 





इस संबंध में नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि खुले में कूड़ा करकट डालने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक कर फैसला लिया गया है कि अगर भविष्य में कोई भी खुलेआम सड़क पर कूड़ा करकट सकता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जुर्माना वसूला जाएगा। सोमवार से ही ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश पारित कर दिए गए हैं। ‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |