स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव में सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला युवक का शव, मुंह से निकल रहे थे झाग !

 Haryana news Dead body of a youth found lying abandoned on the roadside in a village near Jind, foam was coming out of the mouth

मृतक युवक की अब तक शिनाख्त नहीं, हाथ पर संजय बबली लिखा हुआ 


तहलका न्यूज, जींद/ दीपक रेड्डू


जींद जिले के नजदीकी गांव मनोहरपुर के पास एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला है। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवक ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल मृतक के पास ऐसा कोई कागजात नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के हाथ पर संजय बबली लिखा हुआ है।‌‌









इस संबंध में जींन सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि‌ पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में मनोहरपुर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है । अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, उसके हाथ पर संजय बबली लिखा हुआ है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है । थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल गई थी आशंका जताई जा रही थी उसने कुछ जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की हो।‌






पुलिस के अनुसार मृतक के दाएं हाथ पर मनोज बबली लिखा हुआ है। मृतक की पहचान के लिए सदर थाना जींद के मोबाइल नंबर 8814011512, 8814011566, 8814011525 जारी किए गए हैं, ताकि अगर किसी को इस बारे में कोई जानकारी मिले‌ तो मृतक के परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकें।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |