स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव के रिटायर्ड एस आई की कार ने मारी टक्कर, मौत ! टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग करने वाली गाड़ी पर आरोप !

 road accident in Hisar Barwala Road, retirement Si in died


तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार बरवाला रोड़ पर एक रिटायर्ड एसआई सुबह सैर के लिए घर से बाहर निकला था कि रास्ते में एक गाड़ी नस को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एसआई को हिसार के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ‌ मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाडोपट्टी टोल प्लाजा की गाड़ी ने गश्त के दौरान एसआई को टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बरवाला पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। 




मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी बाडोपट्टी निवासी रिटायर्ड एसआई भागीरथ सुबह घर से सैर करने के लिए निकला था। जैसे ही वह बरवाला हिसार रोड पर पहुंचा, तो एक गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। जिसके कारण व गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल भागीरथ को हिसार के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।








मृतक के परिजनों ने बताया कि रिटायर्ड एसआई भागीरथ हिसार बरवाला रोड़ पर सड़क से करीब 5-6 फीट की दूरी पर कसरत कर रहा था कि वहां से गाड़ी नहीं गुजरी और उसने भागीरथ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से एसआई बघेल भागीरथ को टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिए हिसार के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  परिजनों का आरोप है कि टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग करने वाली गाड़ी में उसे टक्कर मारी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।  बरवाला पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |