स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ससुराल वालों ने युवक पर लगाए आरोप, बेइज्जती महसूस कर युवक ने लगाया फंदा ! पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज ।

Haryana Jind news In-laws accused the young man, feeling insulted, the young man hanged himself


तहलका न्यूज, जींद सुनील कोहाड़


जींद में एक युवक की उसके ससुराल वालों ने उसके घर में आकर अनाप-शनाप आरोप लगाते हुए उसकी इतनी बेइज्जती कर दी कि युवक इसको सहन नहीं कर पाया और उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ‌ पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर उसकी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





पति पत्नी में कहासुनी, ससुराल वालों ने घर आकर की बेइज्जती, युवक ने लगाया फंदा 

जींद शहर के बैड मार्केट में रहने वाले बलराज ने बताया कि उसके बेटे दीपक की शादी पंजाब देश में रहने वाली सुमन के साथ करीब 7 साल पहले हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे भी हैं। करीब एक सप्ताह पहले दीपक और उसकी पत्नी सुमन में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके कारण उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी को सुमन की बहन गीता ने इसकी सूचना दीपक के ससुराल वालों को देखकर जींद बुला लिया। जिसके बाद सुमन की बहन गीता, उसका भाई नाथी, चाची रानी, बुआ सुकना उनके घर पर पहुंच गए। उन्होंने यहां पर आकर दीपक के साथ गाली गलौज करते हुए उस पर अनाप-शनाप आरोप लगाए और उसकी पत्नी सुमन को अपने साथ ले गए। 









मृतक के पिता के बयान पर पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज 

मृतक के पिता का आरोप है कि ससुराल जनों द्वारा लगाए गए आरोपों व बेइज्जती के कारण दीपक अंदर ही अंदर घुटने लगा और इससे आहत होकर उसने मीट मार्केट में अमन चिकन कॉर्नर की दुकान के ऊपर बने कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सर थाना पुलिस ने मृतक के पिता बलराज के बयान पर उसकी पत्नी सुमन, चाची रानी, बुआ सुकना, बहन गीता और भाई नाथी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अशोका पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |