स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

माता के जागरण में अफरा-तफरी जागरण में लड़के की चाकू मारकर हत्या !

 Haryana Hisar news Chaos in Mother's Jagran, boy stabbed to death in Jagran


रिश्तेदारी में आए युवकों ने चाकू मारकर कर दी हत्या। 

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


 हिसार जिले के उकलाना मंडी एक घर में माता के जागरण में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जागरण में रिश्तेदारी में आए युवकों ने एक लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। लड़के के उपचार के दौरान मौत हो गई। वही हमलावर युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। 







उकलाना मंडी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनके घर पर माता का जागरण का कार्यक्रम मंगलवार की रात को करीब 8:00 बजे शुरू हुआ था। जागरण में शामिल होने के लिए तलवंडी राणा से उनके रिश्तेदार आए हुए थे। उसका भतीजा 16 वर्षीय रिश्तेदारों के लिए हुक्का पानी का इंतजाम कर रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3 बजे जब उसका भतीजा हुक्का भरने के लिए धर्मशाला के पास पहुंचा तो रिश्तेदारी में आए युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। उसने वहां पर मौजूद लोगों ने झगड़े को शांत किया और दोनों को अलग अलग कर दिया। 








जिसके बाद उसका भतीजा जागरण में आकर बैठ गया और भजन कीर्तन सुनने लगा। झगड़ा करने वाले युवक कुछ समय के बाद जागरण में आए और उसके भतीजे के साथ झगड़ा करने लगे। तलवंडी राणा से आए रिश्तेदारों के लड़कों ने उसके भतीजे पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल उसके भतीजे को उकलाना मंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |