हांसी से चंडीगढ़ जा रही बस ने युवक को कूचला ! दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया ।
Haryana news bus going from hansi to chandigarh crushed the young man
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर जींद जिले के गांव चुहड़पुर के पास पैदल जा रहे युवक को हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचल दिया। जिसके कारण युग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अलेवा थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव चुहड़पुर निवासी प्रमोद सुबह करीब 9 बजे खेतों में काम करने के लिए जा रहा था कि हांसी से चंडीगढ़ वाया जींद कैथल के रास्ते होकर जा रही बस ने उसको अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। जिसके कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं हादसे को अंजाम देकर बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मृतक प्रमोद शादीशुदा था और उसके दो बेटियां हैं। प्रमोद की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है और अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। सूचना मिलते ही अलेवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks