लव स्टोरी का खौफनाक अंत, कनाडा से बुलाकर गोलियों से भूना, नौ महीने बाद कंकाल बरामद ! रोहतक जिले के गांव की रहने वाली थी मृतका !
Haryana news Terrible end of love story, called from Canada and roasted with bullets, skeleton recovered after nine months
अपरहण कर युवती से मंदिर में रचाया प्रेम विवाह, छः महीने बाद गोली मारकर कर दी हत्या
तहलका न्यूज, सोनीपत / विनोद कुहाड़
सोनीपत जिले के गांव गुमड़ से कनाडा से आई एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी कर ली थी और करीब नौ महीने पहले अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मोनिका का शव सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड एक के एक फार्म हाउस में गड्ढे में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
भिवानी सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए सोनीपत जिले के सुनील उर्फ शीला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने खुलासा करते बताया कि जून 2022 में उसने मोनिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके शव को गन्नौर में गढ़ी झंझारा रोड़ पर एक फार्म हाउस में दफना दिया था। पुलिस सुनील उर्फ शीला को रिमांड पर लेकर गन्नौर पहुंची। भिवानी सीआईए पुलिस ने गन्नौर के एसीपी आत्माराम बिश्नोई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शिवकुमार को साथ लेकर फार्म हाउस पहुंची और सुनील उर्फ शीला की निशानदेही पर खुदाई करवाई गई। वहां से कंकाल बरामद हुआ। पुलिस डीएनए टेस्ट करवाकर ये पता लगाएगी कि ये शव मोनिका का ही है या किसी ओर का। पुलिस शव मोनिका का है, इसका DNA टेस्ट कराएगी। कंकाल को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। यहीं से कंकाल की हड्डी और मोनिका व उसकी मां के डीएनए सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।
जहां से पुलिस ने कंकाल को बरामद किया है वह फार्म हाउस सुनील का नहीं है, बल्कि किसी राजेश कुमार के नाम से है। राजेश कुमार इसमें फार्म हाउस पर मौजूद नहीं मिला। भिवानी पुलिस ने उसकी तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए सोनीपत में डेरा डाल लिया है। फार्म हाउस के जिस हिस्से से शव को बरामद किया गया है उसके पास महिला के सूट के कपड़े का टुकड़ा भी बरामद हुआ है।
रोहतक जिले के गांव बालंद निवासी मोनिका सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ में अपनी मौसी रोशनी के पास रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही सुनील उर्फ शीला से हो गई और वो उससे प्यार करने लगी। मोनिका का IELTS टेस्ट क्लीयर हो गया और कनाडा चली गई थी। लेकिन वो सुनील उर्फ शीला के प्यार में इस तरह अंधी हो चुकी थी कि वो वापस भारत आ गई। यहां आने के बाद उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली।
शादी के बाद से मोनिका अपने पति सुनील उर्फ शीला के साथ रह रही थी कि करीब नौ महीने पहले वो अज्ञात लापता हो गई थी। तब से उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे क्योंकि वह नाही तो अपने घर पहुंची और ना ही कनाडा वापिस गई। भिवानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस से उसके शव को कंकाल के रूप में बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील ने उसकी 2 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और गांव के एक फार्म हाउस के पास उसके शव को जमीन में दफना दिया था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुनील उर्फ शीला ने मोनिका के कनाडा जाने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और अक्सर अपने प्यार की दुहाई देता रहता था। सुनील उर्फ शीला ने मोनिका को अपने प्यार का वास्ता देकर उसे कनाडा से वापस भारत बुला लिया। आरोप है कि जनवरी 2022 में सुनील ने मोनिका का अपहरण कर लिया और गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली। शादी के करीब पांच छः महीने साथ रहे। जून 2022 में मोनिका अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई थी तब से उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
मृतक मोनिका की मौसी गुमड़ निवासी रोशनी ने 16 नवंबर 2022 को सोनीपत जिले के गन्नौर पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि गांव के ही सुनील उर्फ शीला ने मोनिका का अपहरण कर लिया है। जब गन्नौर पुलिस इस केस में कोई कारवाई नहीं कर पाई तो मोनिका के परिजनों ने देश को रोहतक ट्रांसफर करवा लिया था। रोहतक पुलिस भी इस मामले में खाली हाथ रही तो इस केस को सुलझाने की जिम्मेवारी भिवानी सीआईए को सौंपी गई थी।
सुनील उर्फ शीला एक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले से ही 7 आपराधिक केस चल रहे हैं। भिवानी CIA 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुनील उर्फ शीला को कोर्ट से 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर शादी के बाद उसने मोनिका की हत्या क्यों की। वह तो उसके बुलावे पर कनाडा से भी लौट आयी थी। पुलिस कई एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks