जींद के होटलों में हो रही थी वैश्यावृत्ति, पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं सहित छः को किया काबू
Haryana news Prostitution was happening in Jind's hotels, police raided and arrested six including two women
तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़
जींद शहर के होटलों में वेश्यावृत्ति का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो होठों पर दबिश दी। जहां पर अलग-अलग कमरों से दो युवकों को 2 महिलाओं के साथ अपनी जनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित पकड़े गए दोनों युवकों व होटल मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि हिसार एडीजीपी श्रीकांत जाधव के कार्यभार संभालने के बाद हिसार मंडल के अंतर्गत आने वाली पुलिस तत्परता से वेश्यावृत्ति अपराधिक मामलों में सम्मिलित लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
होटल में चल रही थी वैश्यावृत्ति
सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड स्थित है मधुर होटल और मिलन होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने के लिए बाहर से लड़कियां लाई गई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला थाना से संपर्क किया और शब्द रूप से टीमों का गठन कर दोनों जगह पर छापेमारी कर दी। जहां से दो अलग-अलग कमरों से दो युवक महिलाओं के साथ अब तो जनक स्थिति में पाए गए। उन्हें काबू कर पूछताछ की तो मामले का पर्दाफाश हो गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ पकड़े गए व्यक्तियों तथा होटल मालिकों को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी मधुर होटल मालिक हनी कुंडू, मिलन होटल मालिक नवीन, दरियावाला गांव निवासी अमित, शहर की ही एक काॅलोनी की महिला और दूसरी महिला की पहचान पिल्लूखेड़ा थाना इलाके के एक गांव निवासी तथा मोरखी निवासी सिंधु के तौर पर हुई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks