स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऑनर किलिंग मामले में लड़की के भाई सहित माता-पिता गिरफ्तार !

Haryana news Girl's brother along with parents arrested in honor killing case


 गांव की ही लड़की को भाग कर शादी कर ली थी मृतक दीपक ने 

तहलका न्यूज, नारनौल


महेंद्रगढ़ जिले के गांव खोड में कोई ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है इससे पहले पुलिस ने लड़की के भाई को गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी जिले के एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। 








ऑनर किलिंग मामले में 4 गिरफ्तार

ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के भाई संजय को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़की की मां ललिता और पिता देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी जिले के गांव छुरियावास निवासी गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की के माता-पिता और गौरव को अदालत में पेश किया। जहां से लड़की के माता-पिता को जेल भेज दिया गया है। जबकि गौरव को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।








गौरतलब है कि अटेली क्षेत्र के गांव खोड निवासी दीपक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने एक ही गांव के होने के बावजूद घर से भाग कर एक दूसरे से शादी कर ली। गांव के ही युवक से शादी करने से नाराज लड़की के परिजन वह भाई संजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक का अपहरण कर हत्या कर दी थी।  पुलिस ने शक के आधार पर संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |