स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोबाइल एप से वाहनों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, यात्र 30 सैकेंड में पता चलेगा कि वाहन चोरी का या अपराधिक मामलों में लिप्त, हांसी पुलिस ने बनाई एप

 Police will search the horoscope of vehicles through mobile app, within 30 seconds it will be known whether the vehicle is stolen or involved in criminal cases, Hansi police has created an app


 चोरी व घटनाओं में उपयुक्त होने वाले वाहनों का पुलिस तत्परता से पता लगा सकेगी।

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत  ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत हांसी में निरीक्षण किया जा रहा है। अगर इसका सफल निरीक्षण रहा तो इसे हरियाणा पुलिस के द्वारा लांच किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से पुलिस कर्मियों को वाहनों की जांच करने में मात्र 30 सेकेंड से 1 मिनट तक का समय लगेगा।‌ 






पुलिसकर्मी वाहनों की नंबर प्लेट को इस ऐप में स्कैन करेंगे तो वाहन की सारी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी। इससे पता लग जाएगा कि वाहन का मालिक कौन है और वाहन किसका है। कागजात वाहन सही है या नहीं है, साथ ही यह भी जानकारी लगेगी कि वाहन चोरी का है या नहीं है इसमें वाहन से संबंधित सभी रिकार्ड अपडेट किया गया है। 









पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से चोरी हुए वाहन दिया घटनाओं में उपयुक्त वाहनों का जल्दी पता लगाया जा सकेगा। क्योंकि घटनाओं में जुड़ने वाले वाहनों की नंबर प्लेट बदल दी जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मी तत्परता से कार्रवाई कर सकेंगे और जैसे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वी, आई, पी , ड्यूटी में स्वीकृति पार्किंग के उन वाहनों को चैक करके आने दिया जायेगा जिनके पास बने होंगे ।वी,आई,पी, बन्दोबस्त में इस ऐप का प्रयोग विशेष रूप से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी इस का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक का निरीक्षण सफल रहा है और इसको आम आदमी के लिए भी लांच किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |