स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

murder in Jind : जींद जिले के गांव में खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला युवक का शव !

 murder in Jind district village sudaken Kalan


मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़

Jind news today live

नरवाना के नजदीकी गांव सुदकैन कलां के खेतों में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया और पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 





youth murder in Haryana

पुलिस को दिए बयान में सुदकैन कलां निवासी अजीत ने बताया कि उसका बेटा अमित हर रोज सुबह 4 बजे उठकर सैर करने के लिए खेतों में जाता था। हर रोज की तरह शनिवार को भी उसका बेटा खेतों में गया तो वह वापस नहीं आया। ‌ अजीत ने बताया कि उसके पास काफी ग्रामीणों के फोन आए कि उसके बेटे का शव खेतों में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। ‌ सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। अजीत ने बताया कि उसके बेटे अमित के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे और उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था इससे लगता है कि उसकी किसी ने बेरहमी से हत्या की है। 






इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। घटनास्थल से अधिक सबूत जुटाने के लिए सीन आफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |