दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी को दरांती से काट व मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या !
Haryana Sonipat news Heart-wrenching incident, cut the wife with a sickle and killed the innocent child by strangulation
पत्नी के चरित्र पर संदेह कर दिया वारदात को अंजाम
तहलका न्यूज, सोनीपत / विनोद कुहाड़
सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना संज्ञान में आई है आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए शनिवार की सुबह करीब तीन बजे दरांती से काट कर हत्या कर दी और 8 वर्षीय मासूम बच्चे गला दबाकर हत्या कर दी घटना की सूचना मिलते ही खरखोदा पुलिस एप्पल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपित पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव गोपालपुर निवासी शमशेर सिंह काफी समय से अपने पत्नी 30 वर्षीय कुसुम के चरित्र पर शक कर रहा था। शक धीरे-धीरे बढ़ता गया और शमशेर ने शनिवार की सुबह कुशन की नीचे के कमरे में धरती से काटकर हत्या कर दी। जबकि उन दोनों का बेटा इशांत छत के ऊपर बने चौबारे में सो रहा था और उसकी वहां पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां बेटे के साथ अलग-अलग पड़े हुए थे। मिलते ही खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने अफीम को भी मौके पर बुलाया और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जरुरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इस संबंध में एसपी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति शमशेर सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया है और कुछ शमशेर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks