पीएनबी बैंक में फर्जी मार्कशीट से नौकरी करने वाले नारनौंद हल्के के युवक के खिलाफ मामला दर्ज, तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड की लगाई थी मार्कशीट !
PNB jobs fraud in peon
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी के पद पर नौकरी करने वाले अंकित द्वारा चपरासी के पद के लिए आवेदन करते समय लगाई गई 10वीं और 12वीं की मार्कशीट फर्जी पाई गई हैं। क्योंकि अंकित ने तमिलनाडु स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट आवेदन कैसे लगाई थी। बैंक द्वारा जांच की गई तो तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड ने अंकित की मार्कशीट को फर्जी करार दे दिया। पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीएनबी के वसूली विभाग के मंडल कार्यालय हिसार के वरिष्ठ प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हिसार द्वारा फरवरी 2022 में चपरासी पद के लिए सीधी भर्ती निकाल थी। भर्ती से संबंधित विज्ञापन अखबार में प्रकाशित करवाया गया था। इस भर्ती के लिए में डाटा गांव निवासी अंकित ने 24 फरवरी 2022 को आवेदन किया था और अंकित का 10वीं व 12वीं कक्षा के नंबरों के मैरिट के आधार पर श्रेष्ठ वर डक उम्मीदवारों में चयन हो गया था।
पीएनबी के वसूली विभाग के मंडल कार्यालय हिसार के वरिष्ठ प्रबंधक ने शिकायत देकर कहा कि कि पीएनबी मंडल कार्यालय हिसार ने फरवरी 2022 में चपरासी पद की सीधी भर्ती निकाल थी। भर्ती से संबंधित विज्ञापन अखबार में प्रकाशित करवाया था। इस भर्ती के लिए में आरोपी डाटा गांव निवासी अंकित ने 24 फरवरी 2022 को आवेदन किया था अंकित का 10वीं व 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर उसका श्रेष्ठ उम्मीदवारों में चयन हुआ था।
बैंक अधिकारी ने बताया कि अंकित को 5 अप्रैल 2022 को अपने दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था। जहां पर उसने तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई दसवीं व बारहवीं कक्षा की मार्कशीट के साथ आवेदन कैसे मांगे गए अन्य दस्तावेज जमा करवा दिए। बैंक अधिकारी ने बताया कि द्वारा प्रस्तुत किए गए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट जांच के लिए तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड व परीक्षा निदेशालय चेन्नई भेजे गए। जिनका जवाब 13 दिसंबर 2022 को आया कि अंकित द्वारा प्रस्तुत की गई 10वीं और 12वीं की मार्कशीट का तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड में कोई रिकॉर्ड नहीं है ऐसे में यह मार्कशीट फर्जी है।
बैंक अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंकित ने चपरासी की भर्ती हेतु जो शैक्षणिक दस्तावेजों में मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज जमा करवाए थे। वे जाली पाए गए हैं। बैंक ने अंकित पर जानबूझ कर व बैंक से साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीएनबी के मंडल वरिष्ठ प्रबंधक की शिकायत पर अंकित के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनवाने व बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना हिसार ने शुक्रवार को केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks