स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक में पुलिस ने किया एनकाउंटर, बदमाश की गर्दन में लगी गोली, पीजीआई में भर्ती !

 encounter in Rohtak, police encounter in Haryana, police encounter news today live,



तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत

सोनीपत और रोहतक जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके थे कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। ‌ पुलिस अधीक्षक बदले जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और ऐसे में लग रहा है कि पुलिस अब बदमाशों में पुलिस का खौफ दिखाने के लिए हरियाणा पुलिस अब एनकाउंटर पुलिस बन गई है। क्योंकि वीरवार की रात को जींद पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो बदमाशों को काबू किया था। शुक्रवार की देर रात रोहतक पुलिस ने सोनीपत पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को दबाने की कोशिश कर रही थी तो बदमाश भागने लगा इस दौरान बदमाश के गर्दन में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल बदमाश को रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया






सोनीपत पुलिस शुक्रवार रात को रोहतक पुलिस के साथ गांव आसन में वांछित अपराधी यशपाल उर्फ ढीला को गिरफ्तार पहुंची थी। रोहतक की सीआईए-2 टीम नेतृत्व कर रही थी। रात करीब 11 बजे कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान यशपाल उर्फ ढीला पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जब उसे रुकने के लिए कहा तो वह नहीं रुका। इस पर पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली यशपाल उर्फ ढीला की गर्दन के पास जा लगी और वह जमीन पर गिर गया। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अपराधी यशपाल उर्फ ढीला की हालत गंभीर होने के कारण सीटी स्कैन और एमआरआई के बाद डॉक्टर ऑपरेशन कराने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार रात एक बजे तक ऑपरेशन की प्रक्रिया जारी थी। डीएसपी डॉ. रवींद्र रात में ही ट्रामा सेंटर में पहुंचे और घायल बदमाश की हालत की जानकारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |