स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

COVID-19 : कोविड संक्रमण को रोकने के लिए अलर्ट मोड में रहे स्वास्थ्य विभाग : डीसी

 COVID-19 latest news today in Haryana 


- डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ली अधिकारियों की बैठक
तहलका न्यूज, रेवाड़ी, 7 अप्रैल

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा की वीसी उपरांत कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।











डीसी गर्ग ने कहा कि आमजन घबराएं नहीं और सचेत रहें कि यदि किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आएं तो तुरंत टेस्टिंग कराएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग अलर्ट मोड़ में रहें और स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू कॉर्नर अवश्य स्थापित करें। उन्होंने जिला में कोरोना को लेकर की गई व्यवस्थाओं बारे अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है लेकिन कोविड जैसी वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए हर कठिन से कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई मेडिकल सुविधाओं सहित अन्य संबधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
डीसी ने बैठक में टेस्टिंग व सैंपलिंग सुविधा, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्य, संभावित मरीजों की पहचान और उनकी सैंपलिंग, अस्पताल में एंबुलेंस सेवा, कॉल सेंटर के माध्यम से दी जा रही जानकारियां, चिह्नित किए गए कोविड अस्पताल में मेडिकल उपकरण व सुविधाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिला में प्राइवेट अस्पताल में 477 ऑक्सीजन बेड, 220 आईसीयू ऑक्सीजन बेड, 3 ऑक्सीजन प्लांट, 29 वेंटिलेटर, 36 अन्य बेड सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला में टेस्टिंग प्रक्रिया निरंतर चल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम को किए गए प्रबंधों के मद्देनजर आगामी 10 व 11 को जिला में मॉक ड्रिल होगी जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन बारे व्यवस्था देखी जाएगी। डीसी ने आमजन को आह्वान किया कि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित की जाए और मास्क का उपयोग किया जाए।













स्वास्थ्य कर्मियों को प्रीकॉशन डोज लगवानी अनिवार्य :
डीसी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रीकॉशन डोज लगाने वाले व्यक्तियों को नि:शुल्क सप्लीमेंट दिए जाने की बात कही है ताकि नागरिकों को कोविड से बचाने के साथ-साथ संक्रमण को रोका जा सके। राज्य में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी और वैक्सीन आने के बाद इन सभी कर्मियों को 7 दिन के भीतर यह डोज लगवानी अनिवार्य की गई है।










ये रहे मौजूद :
बैठक में सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव,
डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राकेश कुमार, सीएमजीजीए अनुकृति शर्मा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |