स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन प्रक्रिया में प्रभावी रूप से तेजी लाएं विभागीय अधिकारी - कमल गुप्ता

Departmental officers should effectively speed up the property tax collection process - Kamal Gupta


 शहरी निकाय की योजनाओं के क्रियान्वयन में रेवाड़ी जिला अग्रणी : डा. कमल गुप्ता

 
- शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने शहरी निकाय से जुड़े अधिकारियों के साथ योजनाओं बारे की समीक्षा

- मंत्री कमल गुप्ता ने कहा- 31 जुलाई 2024 तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वाले नागरिकों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

तहलका न्यूज, रेवाड़ी, 7 अप्रैल

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि रेवाड़ी जिला के शहरी निकाय विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य कर रहे हैं और यही कारण है कि आज रेवाड़ी जिला शहरी निकाय के क्षेत्र में अग्रणी जिलों में शामिल है। उन्होंने शहरी निकाय के अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन सहित अन्य कार्यों में निभाई जा रही भूमिका पर उनकी कार्यशैली की सराहना की। शहरी निकाय मंत्री शुक्रवार को रेवाड़ी के लोक निर्माण विश्राम गृह में शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में उन्होंने  विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। रेस्ट हाऊस में पहुंचने पर डीसी अशोक कुमार गर्ग व जिला नगर आयुक्त डा.सुभिता ढाका ने शहरी निकाय मंत्री डा.गुप्ता का स्वागत किया।













प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन प्रक्रिया हेतु चलाएं जागरूकता अभियान : डा.गुप्ता
शहरी निकाय मंत्री डा.कमल गुप्ता ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी दूरदर्शिता के साथ काम करते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन हेतु जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा राजस्व एकत्रित किया जाए ताकि जनसेवा के लिए प्रभावी रूप से विकासात्मक कार्य हो सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों को शहरी स्थानीय विभाग के जरिए योजनाओं का भरपूर लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों यूएलबी इकाइयों में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 31 जुलाई 2024 तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वाले नागरिकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टैक्स कलेक्शन हो, व्यापक स्तर पर सघन जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जाए।












एनडीसी पोर्टल जन सुविधा के लिए शुरू :
शहरी निकाय मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए एनडीसी पोर्टल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए ही इस नए पोर्टल की शुरुआत की गई है, पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी प्रॉपर्टी चैक करके अगर कोई त्रुटि है तो उसे दुरुस्त करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर अगर नगर परिषद और नगरपालिका सीमा में किसी नागरिक की प्रॉपर्टी आईडी में किसी प्रकार की त्रुटि है,तो उसे तय सीमा में ठीक करते हुए टैक्स भरवाया जाए।













अब प्रॉपर्टी टैक्स ड्यूज पेमेंट, एनडीसी सिस्टम के माध्यम से मांगे जाएंगे ऑब्जेक्शन : डा. गुप्ता

डा. कमल गुप्ता ने प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी, वित्तीय स्थिति, स्वामित्व योजना, कॉलोनी रेगुलराइजेशन, नगर दर्शन पोर्टल, साफ सिटी-सेफ सिटी सहित अन्य योजनाओं बारे समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डा. गुप्ता ने कहा कि अब प्रॉपर्टी टैक्स ड्यूज पेमेंट एंड नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से लोगों से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। संबंधित नागरिक एनडीसी पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि नागरिकों को इस कार्य के लिए किसी अधिकारी के चक्कर न काटने पड़ें बल्कि वह घर बैठे पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि इसके लिए नागरिकों को इस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा। उसके बाद डिटेल देख सकता है। अगर उसको अपनी प्रॉपर्टी पर कुछ ऑब्जेक्शन है तो वह दर्ज करवा सकता है। इसके बाद संबंधित कागजात अपलोड कराने के बाद सबमिट करते समय परिवार पहचान पत्र की डिटेल भरनी होगी।











नगर दर्शन पोर्टल से मिल रहा विकास कार्यों को बढ़ावा :
डा. कमल गुप्ता ने स्वामित्व योजना और नगर दर्शन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में नगरपालिका की ऐसी दुकानों पर जो व्यक्ति 20 साल से काबिज है, उसे मालिकाना हक देने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाए ताकि सरकार के नियमानुसार सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया जा सके। उन्होंने नगर दर्शन पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों को अपने क्षेत्र की गली, नाली सहित अन्य जरूरी सुविधाएं निर्बाध रूप से मिल सके, इसके लिए कोई भी नागरिक पोर्टल पर अपनी समस्या अपलोड कर सकते हैं, जिस पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं नागरिकों की विकास कार्यों संबंधी डिमांड को बाई हैंड ना लेकर पोर्टल पर डलवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नप अधिकारियों को पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का जल्द समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने शहर की साफ-सफाई भी बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाकर स्वच्छ माहौल प्रदान करना शहरी निकाय का पहला कार्य है।







यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव, नगर पालिका धारूहेड़ा कंवर सिंह, बावल नपा चेयरमैन वीरेंद्र सिंह सहित शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |