नौकरानी ने चुराए जेवरात और नकदी, पुलिस ने आरोपी नौकरानी व उसके सहयोगी और ज्वैलर को किया गिरफ्तार !
Haryana Hisar news maid stole jewelery and cash, police arrested the accused maid and her associate and jeweler
*3 लाख 32 हजार रुपए और कुछ आभूषण बरामद।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने सेक्टर 9/11 स्थित मकान से सोने के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में चोरी की आरोपी जोधका, सिरसा निवासी आरती, उकलाना निवासी अमित और राजस्थान ज्वैलर्स हिसार निवासी विकास सोनी को थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 381/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 169 दिनाक 05.04.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट हिसार में सेक्टर 9/11 निवासी निर्मल कुमार ने अपनी नौकरानी पर चोरी का शक जाहिर करते हुए शिकायत दी कि मैंने अपने घर पर मेरी बुजर्ग माता की देखभाल के लिए व काम करने के लिए आरती वासी जोधका जिला सिरसा नाम की महिला को नौकरानी रखी हुई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 28 मार्च को सिलिगुड़ी चले गए और 3 अप्रैल को वापस आने पर देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमे से नकदी और सोने के आभूषण गायब थे।
मामले में जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र से बताया कि शिकायतकर्ता निर्मल कुमार ने अपनी माता जी की देखभाल और घर के काम करने के लिए आरती को नौकरानी रखा हुआ था। आरोपी आरती को मालूम था कि निर्मल कुमार के घर में कहा क्या रखा हुआ है। आरोपी नौकरानी आरती, उकलाना निवासी अमित के साथ लव इन रिलेशनशिप में रहती है। दोनो ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया। आरोपी ने अमित के साथ मिलकर अलमारी का ताला तोड़ उसमे से सोने के आभूषण और नकदी चुराई थी। सोने के आभूषण चुराने के बाद दोनो आरोपियों ने राजस्थान ज्वैलर्स के विकास सोनी को आभूषण बेच दिए। जिसके बदले में विकास सोनी ने 1 लाख 32 हजार नकद, 1 लाख अमित के बैंक अकाउंट में और एक चांदी की चैन बनाकर दी और ज्वैलर विकास सोनी ने चोरी शुदा आभूषणों को पिघला दिया।
पुलिस टीम ने उपरोक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरती से 72 हजार रुपए, एक मंगल सूत्र और चांदी की चैन बरामद की है व अमित से 60 हजार रुपए बरामद किए है साथ ही अमित के बैंक अकाउंट में ज्वैलर विकास सोनी द्वारा जमा करवाए गए 1 लाख रुपए भी फ्रीज करवाए जायेंगे। इसके साथ ही पुलिस ने ज्वैलर विकास सोनी से 2 लाख रुपए नकद और सोने की चैन बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks