नारनौंद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा, बास और हांसी पुलिस ने भी दो चोरों को दबौचा ! कुल आठ गिरफ्तार।
Haryana Hisar news Narnaund police caught motorcycle thief, Bass and Hansi police also arrested two thieves
नारनौंद, बास ओर हांसी पुलिस ने अलग अलग मामलों में 8 गिरफ्तार।
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हांसी, नारनौंद पुलिस ने चोरी के अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक चोर के कब्जे से नारनौंद पुलिस ने चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं हेल्थ सेंटर से चोरी करने के मामले में बॉस पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं हांसी शहर पुलिस ने भी एक चोर को पकड़ा है।
नारनौंद थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने बालसमंद, अग्रोहा और जींद से मोटरसाइकिल चोरी कर लिए थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान केशव वासी ढाणी खान बहादुर के रूप में हुई। जिसने सचिन वासी बालसमंद, नरेंद्र वासी जींद व अजय वासी कैथल का अग्रोहा से मोटरसाइकिल चोरी कर लिया था जिसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद करके न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
वहीं एक अन्य मामले में बांस थाना पुलिस ने एक आरोपित को घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन वासी बास अकबरपुर के रूप में हुई । जिसने बास प्राइमरी हेल्थ सेंटर से लैपटॉप ,वाईफाई चोरी कर लिए थे। जिस को गिरफ्तार करके चोरी सुदा माल बरामद करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
हांसी शहर पुलिस ने स्क्रैप चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अक्षय वासी खरड़ चुंगी हांसी के रूप में हुई जिसने दीपक कबाड़ी की दुकान से स्क्रैप चोरी कर लिया था। जो चोरी सुदा माल बरामद करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
अलग-अलग मामलों में दो उद्धघोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
पी ,ओ बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविदास वासी ढाणी शोभा जो चेक बाउंस के एक मामले में माननीय अदालत द्वारा उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था। जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश किया गया और जमानत हो गई । वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विक्रम वासी शिमला जिला कैथल के रूप में हुई। जोकि चेक बाउंस के मामले में माननीय अदालत द्वारा उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
पानी चोरी करके ने आरोप में सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करके ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस हांसी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रदीप वासी मुजादपुर के रूप में हुई। जिसने नहरी विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करके सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई जिस को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
जगह सरेआम पर सट्टा खाई वाली करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार
हांसी शहर थाना के अंतर्गत आने वाली सिसाय पुल पुलिस चौकी ने एक आरोपी को जगह सरेआम पर सट्टा खाई वाली करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार वासी मालिया मंडी हांसी के रूप में हुई जिस को गिरफ्तार करके ₹17050 नकदी व सट्टा पर्ची बरामद करके शहर थाना हांसी में जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
45 ग्राम चरस 23 ग्राम गांजा रखने के आरोप में एक महिला को किया गिरफ्तार
बास थाना पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला की पहचान उषा वासी भाटोल रंगड़ान के रूप में हुई। जिसके कब्जे से 45 ग्राम चरस हुए 23 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks