जींद जिले के नजदीकी गांव के खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग, हिसार के जेजेयू हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप .
Haryana news Wheat crop caught fire in the fields of nearby village of Jind district, JJU hostel in Hisar stirred due to fire
तहलका न्यूज, हिसार, जींद/ सुनील कोहाड़
latest news Jind today live
जींद जिले के नजदीकी गांव झांझ कला में शनिवार को अज्ञात परिस्थितियों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसके कारण 2 किसानों की करीब डेढ़ एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जींद पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र खटकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया।
पीड़ित किसान नरेश ने बताया कि शनिवार की दोपहर को बिजली के शार्ट सर्किट के कारण उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। उसने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। वह तुरंत ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक उसकी एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी। नरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी ना ही तो बिजली निगम का कोई कर्मचारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और ना ही उन्होंने तारों से उठी चिंगारी को रोकने के लिए कोई कदम उठाए।
नरेश ने बताया कि कुछ ही देर बाद दोबारा से तारों से चिंगारी निकली और उसके ताऊ के लड़के दर्शन के खेत में आग लग गई। उसने बताया कि मौके पर ग्रामीणों की भीड़ होने के कारण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक उसकी भी करीब आधा एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आरोप लगाया कि बार-बार सूचित करने के बावजूद भी बिजली निगम का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जींद पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र खटकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
डीएसपी को ग्रामीणों ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 2 किसानों की फसल जल गई है और बिजली निगम की तरफ से सूचना मिलने के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। अगर यही लापरवाही दमकल विभाग के कर्मचारी व किसान करते तो आज दर्जनों किसानों की फसल जलकर स्वाह हो चुकी होती। डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर बुलाया और किसानों द्वारा बताई गई चिन्हित जगहों का मुआयना करवाया। ताकि भविष्य में इन जगहों से शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आगजनी ना हो। डीएसपी के समझाने से ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया।
जीजेयू में लगी आग, मचा हड़कंप ( Guru jambheshwar University Hisar latest news )
जीजेयू के ब्वाॅयज हाॅस्टल नंबर एक में शनिवार देर रात्री लाॅन में कचरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग लाॅन और अन्य जगहाें पर फैल गई। आग की सूचना दमकल विभाग काे दी गई। इससे पहले ही स्टूडेंटस ने भी आग पर काबू पाने के लिए हाॅस्टल से पानी की बाैछारें करना आरंभ कर दिया। दमकल विभाग की गाड़ी भी माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बीएच वन के पीछे कम्पाउंड में फर्नीचर का कबाड़ और कचरा पड़ा था।
जेएसओ के अध्यक्ष सचिन यादव ने बताया क कबाड़ में किसी चिंगारी के चलते आग लगी हाे सकती है। हाॅस्टलर्स व स्टूडेंटस ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल िवभाग की गाड़ी भी माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks