जींद बीड़ में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल !
Jind news : Road accident in jind
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
जींद के हांसी रोड़ स्थित बड़ा बीड़ में बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव जींद जिले के गांव राजपुरा ( भैण ) निवासी कुलदीप अपने भतीजे नवीन उर्फ रामकला और मोनू के साथ शहर में किसी काम से गया हुआ था। अपना काम धंधा निपटा कर देर रात तीनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे तो बड़ा बीड़ में अज्ञात परिस्थितियों में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके कारण तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत ही गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर डॉक्टरों ने कुलदीप और उसके भतीजे नवीन उर्फ रामकला को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
इस संबंध में जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि मंगलवार की रात को हांसी रोड़ पर स्थित बड़ा बीड़ में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों के परिजन जोगिंदर ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कुलदीप और नवीन की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। जोगिंदर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks