भैंस के भागने से युवक के गले में उलझी रस्सी, दम घुटने से मौत !
Haryana Rewari news Rope entangled in young man's neck due to buffalo's escape, death due to suffocation
तहलका न्यूज, रेवाड़ी
जिले के बावल कस्बा क्षेत्र के गांव में एक युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। भैंस को लेकर जा रहा था कि अचानक से भैंस भागने लगी और प्लाट में कपड़े सुखाने के लिए बंधी रस्सी युवक के गले में उलझ गई। जिसके कारण दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव काठछवास निवासी प्रवीण परिवार के साथ खेतों में गेहूं की कटाई कर रहा था। दिन में हो पशुओं को संभालने के लिए और उन्हें चारा डालने के लिए पशु बाड़े में चला गया। पशुओं को चारा खिलाने के लिए प्रवीण भैंस को लेकर अपने प्लाट में जा रहा था कि अचानक से भागने लगी तो प्रवीण बेल से भैंस को रोकने का प्रयास कर रहा था और उसके साथ दूर रहा था। इसी दौरान प्लाट में कपड़े सुखाने के लिए उसे गले में उलझ कर फांसी का फंदा लग गया। पास में रहने वाले लोगों ने तुरंत ही प्रवीण को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन तब तक प्रवीण की मौत हो चुकी थी। कसौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks