स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के अलग अलग जगहों से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 4 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद !

Haryana news Two accused arrested in motorcycle theft case, 4 stolen motorcycles and one scooty recovered


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

हिसार जिले के अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसने उनके कब्जे से चोरी किए हुए चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। 







      बालशमंद चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों ऋषि नगर हिसार निवासी प्रवेश और गांव बालशमंद निवासी निखिल को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 238 दिनाक 17.03.2023 में गिरफ्तार किए गए है। 





   मुख्य सिपाही प्रविंदर ने बताया कि बालसमंद पुलिस चौकी में गांव डोभी निवासी  जयपाल ने 15 मार्च को उसके घर के आगे से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा  4 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है।








     आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल पड़ाव चौंक हिसार से, एक कोर्ट कॉम्प्लेक्स हिसार से, एक आजादनगर हिसार से और स्कूटी सेक्टर 14 हिसार से चुराई थी। आरोपियों ने अपनी निजी जरूरतों की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की थी। मोटरसाइकिल चुराने के उपरांत आरोपियों ने उन्हें बेचने के लिए गांव डोभी और डाबीड़ी की झाड़ियों में छुपा दिए। जहा से पुलिस टीम ने चोरी शुदा मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद किए है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |