पुलिस की संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर, हिसार पुलिस ने एक दिन में काटे 344 चालान !
Haryana Hisar news Police keeping a close eye on suspicious persons and vehicles, Hisar police issued 344 challans in one day
*हिसार पुलिस ने मनाया “पुलिस दृश्यता दिवस" साथ ही सीलिंग प्लान के तहत की नाका बंदी।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कड़े प्रयास कर रही है। बदमाशों की हर हरकत पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस ने खास प्लान तैयार किए हुए हैं। उसी प्लान के तहत हिसार पुलिस ने आज दिनांक 10.04.2023 को 09.00 AM से 3.00 PM तक पुलिस दृश्यता दिवस मनाया व साथ ही सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।
पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान जिला पुलिस हिसार की 49 पैदल गस्त टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस गस्त की। जिला पुलिस ने 185 गली, 72 मार्केट क्षेत्र तथा 98 लोकेशन को कवर किया। इस दौरान कुल 408 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ में ही पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत जिले भर में 60 जगहों पर नाका बंदी कर वाहनों की जांच की और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। सीलिंग प्लान के दौरान हिसार पुलिस के 360 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नाकों पर तैनात रहे। जिला पुलिस ने पुलिस दृश्यता दिवस और सीलिंग प्लान के दौरान वाहन चेकिंग कर यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन ड्राइविंग से संबंधित 344 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के चालान और 4 वाहन को जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने स्वयं नाकों का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस दृश्यता दिवस एवम् सीलिंग प्लान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करना है जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल हो। साथ ही महोदय ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, पुलिस का कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
हिसार पुलिस द्वारा पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों, सार्वजनिक जगह पर असुरक्षित वाहन चला दूसरो के जीवन को खतरे में डालने वालो और हुडदंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks