हिसार में हवाई फायर करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्तौल बरामद !
Haryana Hisar news Two accused arrested in case of aerial firing in Hisar, 2 illegal pistols recovered
शहर में दहशत फैलाने के लिए किए थे फायर
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने पटेल नगर हिसार में हवाई फायर करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल व स्कूटी बरामद की है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
मामले में जांच कर रहे मुख्य सिपाही संदीप ने बताया किशास्त्री नगर हिसार निवासी आर्यन उर्फ सावन और सचिन को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 285/34 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 137 दिनाक 07.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आर्यन उर्फ सावन और सचिन ने स्कूटी पर सवार हो 06.07/04/2023 की रात्रि को पटेल नगर हिसार में दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायर किया था। पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग स्कूटी और दो अवैध पिस्तौल बरामद किए है। जिनमे से एक पिस्तौल आरोपियों ने वारदात के प्रयोग किया था। उल्लेखनीय है कि पीएलए पुलिस चौकी में पटेल नगर हिसार निवासी भारत ने 06..07/04/2023 की रात को स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा गली में दहशत फलाने के लिए हवाई फायर करने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही संदीप ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी आर्यन उर्फ सावन और सचिन पर पहले भी लड़ाई झगड़े और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को सोमवार को पेश अदालत में पेश किया जाएगा।
Earn Money
Free Movies Download Link :- Click Here
*अवैध पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार।*
थाना आदमपुर पुलिस ने भादरा रोड, मंडी आदमपुर से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान भादरा रोङ, नजदीक FGM कालेज मन्डी आदमपुर मौजुद थी कि उसी समय शहर मन्डी आदमपुर की तरफ से नौजवान लङका आता दिखाई दिया। जो सामने पुलिस टीम को देख असहज हो अचानक से वापस जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम लाइनपार मंडी आदमपुर निवासी रुपेश उर्फ भकलु बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर रुपेश उर्फ भकलु के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर रुपेश उर्फ भकलु के खिलाफ थाना आदमपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने कहा है कि आरोपी से बरामद अवैध पिस्तौल के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल आदमपुर निवासी एक युवक से लिया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है मामले में आगामी जांच जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks