बाबा रूपाई नाथ भाईचारा खेलकूद-कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ , दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया, आज होंगे रोचक मुकाबले ?
gramin sports Kabaddi pratiyogita
गांव मुकलान में खेलकूद-कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के गांव मुकलान में राष्ट्रीय विकास एवं युवा भारत संघ द्वारा आयोजित आठवीं बाबा रूपाई नाथ भाईचारा खेलकूद-कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने किया। खेल प्रतियोगिता में दर्जनों गांव की टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के मुकाबले देखने के लिए दिन भर लोगों का जमावड़ा लगा रहा है।
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई खेल नीति के कारण प्रदेश के अनेक खिलाडिय़ों ने ओलंपिक व अन्य विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। वे रविवार को गांव मुकलान में राष्ट्रीय विकास एवं युवा भारत संघ द्वारा आयोजित आठवीं बाबा रूपाई नाथ भाईचारा खेलकूद-कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों से परिचय करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलों से टीम भावना उत्पन्न होती है। खेलने से व्यक्ति के जीवन में नव संचार होता है एवं शरीर में स्फूर्ति आती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। कबड्डी को पारंपरिक खेलों में सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए आगे आएं। दिन-प्रतिदिन युवाओं में बढ़ती जा रही नशे की लत से सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है। इसलिए युवा अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में आगे आएं।
इस अवसर पर आयोजक दलबीर बैंदा, जगदीश साँचला, बाली मुकलान, राजपाल महला, सूरजभान शास्त्री, विकास झाझड़िया, बीडीसी चैयरमेन सुरेंद्र मंडा, सरपंच सियाराम सहित गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks