गाड़ी चलाते समय रखें ध्यान, ये गलती होते ही कटेगा चालान !
Be careful while driving, the challan will be cut as soon as this mistake is made
*वाहन चालक लेन ड्राइविंग (Lane Driving) नियमों का करे पालन। हिसार पुलिस द्वारा लेन ड्राइविंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लेकर चलाया गया स्पेशल जागरूकता अभियान। :- गंगाराम पूनिया, आईपीएस - पुलिस अधीक्षक हिसार।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
यातायात नियमों, लेन ड्राइविंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस हिसार ने राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की मुख्य सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा है कि आज ट्रैफिक पुलिस हिसार द्वारा ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और हादसों में कमी करने के लिए लेन ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारी वाहन अलग से अपनी लेन में चले व हल्के वाहन वाहन अलग अपनी लेन में चले। वाहन चालक रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने से बचे। इससे सड़क हादसों में कमी आयेगी और ट्रैफिक की सुगमता से चलता रहेगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। सड़क यातायात दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाने वालो के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि रोजाना न जाने कितने ही एक्सीडेंट या दुर्घटनाएं मात्र असावधानी और गलत तरीके से ड्राइविंग करने से होती हैं। सड़कों पर गाड़ी चलाने को लेकर ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। इन सब नियमों में ही एक नियम है रॉन्ग-साइड ड्राइविंग। मात्र रॉन्ग-साइड में गाड़ी चलाने से ही रोजाना अनेकों एक्सीडेंट होते हैं और न जाने कितनी जानें जाती हैं। अभियान के दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन ड्राइविंग के साथ ट्रैफिक के नियमों की अनदेखी करने वालो पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए लेन ड्राइविंग से संबंधित 45 और रॉन्ग ड्राइविंग से संबंधित 32 वाहन चालकों के चालान किए गए ।
पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से अपील की है कि सभी वाहन चालक लेन अनुशासन और यातायात के नियमो का पालन करे। रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करे।अपनी लेन में चले। दाहिनी ओर हल्के तेज गति के वाहन और बाई ओर भारी वाहन चलें । यह नियम सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए बनाया गया है। अगर आप लोग सड़क पर वाहन चलाते समय लेन अनुशासन का पालन करते है तो यह दूसरे चालक को भी सड़क पर शांत रहने में मदद करता है। कभी भी गलत दिशा से ओवरटेक नही करना चाहिए। बिना संकेत के लेन बदलने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है।सुरक्षित चले, सुरक्षित रहें। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks