पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी का एक्सीडेंट, एयर बैग से बाल-बाल बचे हुड्डा
Haryana news Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda's car accident, Hooda narrowly escaped from air bag
हिसार जिले में वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा के सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आ रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार में गांव घिराय में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान की गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एयरबैग खुलने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बाल बाल बच गए। यह हादसा बरवाला के नजदीकी गांव मतलोडा के पास हुआ।।
Earn Money
Free Movies Download Link :- Click Here
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा के सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उनके पैतृक गांव गिराए में जा रहे थे। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी मतलोडा गांव के पास पहुंची तो सड़क पर अचानक से नीलगाय आ गई। जिसके कारण उनके गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अगर गाड़ी के एयरबैग ना खुलते तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको फोन किया और उनका हालचाल जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव घिराय में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। यह सम्मान समारोह वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा के सम्मान में आयोजित किया गया था। जब रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री का एक्सीडेंट हुआ तो वह दूसरी गाड़ी से इस समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे। के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की दुआ और प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद की वजह से भगवान ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks