सरकार के साथ बातचीत का निमंत्रण मिलने के बाद क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त
Haryana Hisar news Successive hunger strike ends after being invited to hold talks with the government
तहलका न्यूज, नारनौंद / सुनील कोहाड़
पिछले एक सप्ताह से नारनौंद नगर पालिका अग्निशमन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहे नारनौंद पालिका अग्निशमन के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आठवें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। क्रमिक भूख हड़ताल पर पालिका से नसीब, विधा, रामकली व फायर देवेन्द्र लोहान, सतीश कुमार, सुभाष शर्मा बैठे। सरकार के साथ बातचीत का निमंत्रण मिलने के बाद आठवे दिन की क्रमिक भूख हड़ताल का समापन कर्मचारीयो को जूस पिलाकर लेखाकार निलम ढूल व क्लर्क सुरेश कुमार ने करवाया।
राज्य उप महासचिव देवेन्द्र लोहान बताया की कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर 29 अक्टूबर 2022 के समझौते को लागू करने, सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों को नियमित करने, डिमिनिशंग कार्डर में शामिल सफाई कर्मचायिरों व सीवरमैनों के पदों से बाहर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित करने, 2063 फायर ऑपरेटरों की भर्ती रद्द करने, 1327 फायरमैन व फायर चालकों को स्वीकृत पदों पर समायोजित कर पक्का करने, पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के सेवा नियम एक समान करने की मांग की है। इसके अलावा वर्क आउटसोर्स, ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस, डोर टू डोर कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन देने, ईएसआई, ईपीएफ लागू करने, सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने, सभी ठेकों को समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग रोल पर करने, समान काम समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने व रूका हुए वेतन दिए जाने की भी मांग उठाई गई है।
फायर राज्य कार्यकारिणी सदस्य जसबीर श्योकंद ने बताया कि सरकार ने संघ को 5 अप्रैल को बातचीत के लिए बुला लिया गया है जिस कारण 4 अप्रैल वाली भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है सरकार से बातचीत के बाद संघ ने 9 अप्रैल को पूरे हरियाणा की पालिक परिषद निगमों अग्निशमनो के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला सबकमेटी को रोहतक कर्मचारी भवन मे बुला कर एक राज्य स्तरीय कन्वेंशन में सरकार के साथ हुई बातचीत पर मंथन करके आगामी आंदोलन की सूचना देंगे।आज के धरने पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रोहताश शर्मा,सचिव मास्टर योगेंद्र माजरा,आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन के ब्लॉक प्रधान रामदीया शर्मा सचिव सतेवान रंगा रजिस्टर्ड 492 से जयबीर पब्लिक हेल्थ से विनोद भ्याणा स्वास्थ्य विभाग से सतीश कुमार पालिका से इकाई प्रधान धर्मवीर नरेश कुमार ने सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks