एसडीएम पहुंचे सिसाय गांव, अनाज मंडी का दौरा कर कर्मचारियों को दिए आदेश |
Haryana Hansi news SDM reached Sisai village, visited the grain market and gave orders employees
अधिकारी अनाज मंडियों से फसल उठान का कार्य तेजी से करवाएं पूरा ताकि किसानों को जल्द मिल सके फसल बिक्री की पेमेंट: एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह
एसडीएम ने सिसाय अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद तथा उठान प्रबंधों का लिया जायजा
तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने फसल खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अनाज मंडियों से फसल उठान का कार्य शीघ्र पूरा करवाएं ताकि किसानों के बैंक खातों में फसल खरीद की पेमेंट जल्द डलवाई जा सके।
एसडीएम शुक्रवार को सिसाय अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद तथा उठान प्रबंधों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान फसल खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ फसल उठान प्रक्रिया को और तेज करने को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया और कहा कि इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अगर वाहनों की संख्या बढ़ानी पड़े तो तुरंत बढ़ाई जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि हांसी क्षेत्र में गेहूं फसल कटाई का कार्य अंतिम चरण है। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक भी लगातार कम हो रही है। इसलिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अनाज मंडियों में तमाम व्यवस्थाएं आगामी कुछ दिनों के लिए और दुरुस्त बनाए रखें।
डॉ अहलावत ने कहा कि सिसाय अनाज मंडी में अब तक 95671 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से 92671 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी से फसल उठान का कार्य भी साथ - साथ करवाया जा रहा है अभी तक इस मंडी से 54 हजार 179 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने कहा कि मंडी से फसल उठान के कार्य में और तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सिसाय अनाज मंडी में 78000 मेट्रिक टन सरसों की आवक भी हुई है मंडी में पहुंची सरसों फसल के एक-एक दाने की खरीद हो चुकी है।
अनाज मंडी के निरीक्षण दौरे के दौरान फूड सप्लाई निरीक्षक प्रवीण यादव, मार्केट कमेटी से ऑप्शन रिकॉर्डर राजवीर सिंह तथा मंडी एसोसिएशन की कई पदाधिकारी तथा आढती मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks