सोनीपत जिले में कार की टक्कर से करनाल जिले के दो युवकों की मौत |
तहलका न्यूज, सोनीपत / विनोद कुहाड़
सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी में शनिवार की दोपहर को एक कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों मृतक करनाल जिले के रहने वाले हैं। वह दोनों गांव बड़वासनी के पास एक फैक्ट्री में सरिया बांधने का काम करते थे।
गोहाना सोनीपत मार्ग पर गांव बड़वासनी के पास शनिवार की दोपहर को कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान करनाल के संजय गांधी नगर निवासी 29 वर्षीय यशपाल सिंह व 37 वर्षीय बलविंदर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गांव बड़वासनी के पास एक फैक्ट्री में सरिया बांधने का काम करते थे और शनिवार की दोपहर को खाना खाने के लिए जा रहे थे।
बड़ी खबरें
तंत्र मंत्र से पत्नी की हत्या करवाने गए पुलिसकर्मी का कत्ल, पढ़े सनसनीखेज खुलासा |
ननंद भाभी का रिश्ता तार तार | भाभी ने ननंद की काटी उंगली, मामला दर्ज |
धान की बिजाई करने पर सरकार देगी चार हजार रुपए, किसानों को करना होगा ये काम |
मात्र 250 रुपए के लिए व्यक्ति की हत्या , ऑटो किराया नहीं दिया तो फोड़ दिया सिर, घर में तड़प तड़प कर हुई मौत
पति का पत्नी पर बरपा कहर : पत्नी के शरीर के टुकड़े हाथ पांव और गर्दन काट कर अलग अलग जगह फेंके, खंडहर में धड़ जलाई |
एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने होटल में छापा मारकर दो युवकों को लड़कियों सहित दबौचा
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक गांव बड़वासनी के पास एक फैक्ट्री में रहते थे और यहां पर सरिया बांधने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के बयान पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks