जेजेपी को सोनीपत में मिली बड़ी सफलता, पूर्व प्रत्याशी सहित कई सरपंच- पंच हुए जेजेपी में शामिल !
Big success for JJP in Sonepat, former candidate and many sarpanch-punches joined JJP
तहलका न्यूज, सोनीपत
जननायक जनता पार्टी को सोनीपत के खरखोदा में राजनीतिक तौर पर बड़ी सफलता मिली है। इनेलो पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे राजू धानक ने जेजेपी ज्वाइन की। उनके साथ कई सरपंच व पंचों ने भी अन्य दल छोड़कर जननायक जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।
चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । उनके आने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा। राजू ने इनेलो पार्टी की टिकट पर 2009 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और उन्होंने करीब 18000 मत प्राप्त किए थे । राजू एमसी भी रहे हैं।
बड़ी खबरें
धान की बिजाई करने पर सरकार देगी चार हजार रुपए, किसानों को करना होगा ये काम |
मात्र 250 रुपए के लिए व्यक्ति की हत्या , ऑटो किराया नहीं दिया तो फोड़ दिया सिर, घर में तड़प तड़प कर हुई मौत
पति का पत्नी पर बरपा कहर : पत्नी के शरीर के टुकड़े हाथ पांव और गर्दन काट कर अलग अलग जगह फेंके, खंडहर में धड़ जलाई |
एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने होटल में छापा मारकर दो युवकों को लड़कियों सहित दबौचा
पार्टी में शामिल होने वालों में मंडोरी के सरपंच जोगिंदर सिंह व रामपुर से सरपंच जयप्रकाश ने बीजेपी छोड जेजेपी में आस्था जताई।पार्टी में शामिल होने वालों में पंच कुलदीप, जगत सिंह, अमित, लीलू नंबरदार, राजेन्द्र, तिलकराज, बलजीत प्रमुख है।इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, चेयरमैन पवन खरखौदा, देवेंद्र कादियान, रणधीर झाझड़िया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks