उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी कैमरी रोड निवासियों को दी करोड़ो की सौगात
Haryana Hisar News Deputy Chief Minister Dushyant Chautala gave a gift of crores to the residents of Camry Road
कैमरी रोड रेलवे पुल व फोर लेन मार्ग का किया उदघाटन।।
लगभग 65 करोड़ रुपये से तैयार हुए दोनों प्रोजेक्ट।
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार लगातार प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे है। इसी कड़ी में हिसार में करोड़ो रूपये के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास उद्धघाटन किया गया। इसी कड़ी में कैमरी रोड रेलवे ओवर ब्रिज व मंगाली स्याहड़वा फोर लेन मार्ग का उद्धघाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया। इस अवसर पर कैमरी रोड आर ओ बी के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में आर ओ बी व फोर लेन मार्ग के उदघाटन के पश्चात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय निवासियों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की प्रत्येक मुख्य सड़क पर आर ओ बी का निर्माण हो।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस क्षेत्र का सांसद होने के नाते इस बारे में आवाज उठाई गई थी, जिसे अब सार्थक रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सूर्य नगर आर ओ बी व आर यु बी का निर्माण कार्य जोर शोर से जारी है और निकट भविष्य में वह भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रोसिंग पर जाम से मुक्ति दिलाने का सबसे बेहतरीन हल आर ओ बी और आर यु बी है। कैमरी रोड पर आर ओ बी व आर यु बी का निर्माण होने से शहर की एक बड़ी आबादी की राह सुगम होने के साथ साथ इस रोड में लगते दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भी अपने गंतव्य तक पहुँचने में काफी कम समय लगेगा। क्यों कि इस रोड पर दिन में कई बार फाटक बंद हो जाता था, जिससे यंहा पर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे अब मुक्ति मिल गई है।
उन्होंने बताया कि इस दोनों परियोजनाओं पर लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत आई है।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका प्रयास है कि हिसार प्रदेश का सबसे विकसित व सुंदर शहर बने और आने वाले समय मे शहर की माल रोड पर एलिवेटेड रोड भी बनना प्रारंभ हो जाएगा, जिसके बनने के बाद शहर काफी हद तक जाम मुक्त बन जायेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लोक निर्माण अधिकारियों व स्थानीय निवासियों की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खादी बोर्ड के चैयरमेन राजेन्द्र लितानी, जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, जिला प्रभारी मास्टर तारा चन्द, दलबीर धीरणवास, हरफूल खान भट्टी, होशियार सिंह सरपंच, डॉ अजीत सिंह, एडवोकेट कलम सिंह, पंकज मेहता, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, सजन लावट, अमित बूरा, जिला पार्षद सुनील मुंड, अनिल शर्मा, सत्यनारायण नम्बरदार, एडवोकेट प्रभुदयाल जाखड़, तारा चन्द ओढ, सिल्क पूनिया, सिद्धार्थ गोदारा, एडवोकेट तरुण गोयल एडवोकेट हरि सिंह बूरा, राजेन्द्र चुटानी,अनूप धनखड, छोटू राम प्रधान, रवि कड़वासरा, अंकित सिंघरान, गौरव सैनी, अक्षय मलिक,सुनील बूरा, सोमबीर श्योराण, लेख राम शर्मा सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।बारिश की बूंदों के बीच उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी कैमरी रोड निवासियों को दी करोड़ो की सौगात।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks