स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, हेरोइन/चिट्ठा सहित युवक व युवती गिरफ्तार !

 Haryana news Hisar police crackdown on drug smugglers, youth and girl arrested along with heroin



तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

      नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कड़ा प्रहार करते हुए हिसार पुलिस के थाना सदर पुलिस ने  थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में बगला मोड़, हिसार से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और युवती को 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 










     पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव पीरावली के पास मोजूद थी कि उसी समय सूचना मिली कि हिसार बस स्टैंड से एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर सवार हो आदमपुर जाने की तैयारी में है उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बगला रोड, हिसार पहुंच नाका बंदी की। कुछ समय बाद हिसार की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक और युवती आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देख वे मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हे काबू कर काम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक युवक ने अपना नाम खारा बरवाला निवासी सुशील और युवती ने अपना नाम नजदीक ऑटो मार्केट, मंडी आदमपुर निवासी सरोज बताया।











 नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रणदेव सिंह, जीजीएसएसएस गंगवा की मोजुदगी में तलाशी लेने पर सुशील के पिट्ठू बैग से एक पॉलिथिन की थैली से 400 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। वही महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा उपरोक्त सरोज की तलाशी लेने पर उसके पर्स से एक पॉलिथिन की थैली से 100 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा व मोटरसाइकिल को पुलिस लेकर सुशील (उम्र 37 वर्ष) और सरोज (उम्र 36 वर्ष) के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 











     पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त युवक और युवती दोनो साथ लव इन में रहते है और नशीले पदार्थो को तस्करी का काम करते है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये आरोपी दिल्ली से हिरोईन/ चिट्टा लाकर आदमपुर व आस पास के क्षेत्र में थोड़ा -2 करके चिट्टा बेचते है। ये दोनो 29 मार्च को बस स्टैंड हिसार पर मोटरसाइकिल खड़ी कर ट्रेन से रेवाड़ी होते हुए दिल्ली गए। 30 मार्च को दोनो ने द्वारका, दिल्ली में एक नाईजिरियन युवक से 3 लाख 50 हजार रुपए में 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा खरीदा और 31 मार्च को ये ट्रेन में सवार हो दिल्ली से हिसार आएं। आरोपी सुशील कुमार सितंबर 2021 में पहली बार नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया था। सुशील कुमार पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 3 अभियोग अंकित है। उपरोक्त दोनों नशीले पदार्थों को तस्करी साथ में करते है ताकि महिला के होने से इन पर किसी को शक न हो। बरामद 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।









*आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य :-*

1. निरीक्षक संदीप कुमार

2. एएसआई रविंद्र

3. एएसआई विनोद

4. महिला एएसआई सुमन

5. मुख्य सिपाही रणवीर

6. मुख्य सिपाही विक्रम

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |