स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी जींद मार्ग पर गांव राजपुरा के पास ट्रक कार में भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत, दो घायल !

 Haryana news Truck collided with car village Rajpura on Hansi-Jind Marg, one killed, two injured


शादी समारोह से आते समय कार सवार की मौत 

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव राजपुरा के पास शुक्रवार की देर रात को एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर पुलिस और एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है‌।










शादी समारोह में शामिल होने गए थे तीनों युवक 

मिली जानकारी के मुताबिक उनके दो युवक अपने साथी गांव पेटवाड़ के एक व्यक्ति की सेंट्रो कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जमालपुर गांव गए हुए थे। जब वह तीनों वापस अपने घर आ रहे थे तो गांव राजपुरा के पास जींद के तरफ से आ रहे हैं ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मिलते ही डायल 112 की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे तीनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार दोनों युवक पिछली सीट पर बैठे होने के कारण बाल बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव पेटवाड़ निवासी दड़े वाले स्कूल के पास रहने वाले महावीर पंडित के बेटे तरुण शर्मा के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। जबकि घायल अमन व सागर नारनौंद के रहने वाले हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |