today gas cylinder price : मार्च शुरू होते ही महंगाई की मार, घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर हुए महंगे !
रसोई के बजट के साथ साथ अन्य बजट बिगड़ा
तहलका न्यूज
महंगाई की मार के कारण लोग पहले ही ट्राई ट्राई कर रहे हैं हर किसी का बजट बिगड़ा हुआ है उसके बावजूद भी महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च महीना शुरू होते ही पहले दिन ही घरेलू गैस के दामों में तेल कंपनियों ने इजाफा कर दिया है। जिससे रसोई का बजट बिगड़ा बिगड़ा नजर आने लगा है।
घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़े ( What is price of gas cylinder in up today? )
1 मार्च को तेल कंपनियों ने घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि करते ही हाहाकार मच गया है। घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई है। जबकि हरियाणा में 1061.50 से बढ़कर 1111.50 रुपए हो गई है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर सब्सिडी 2020 में खत्म कर दी गई थी।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि ( How much gas is in a 14.2 kg cylinder? )
वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है। जबकि हरियाणा में 1810.50 रुपए से बढ़कर 2160.50 रुपए हो गया है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 1 जनवरी को कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था।
पिछले एक साल में पांच बार बढ़े गैस के दाम ( 14.2 किलो के सिलेंडर में कितनी गैस होती है? )
पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अब तक कुल 5 बार बदलाव हो चुका है। 22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में ये 899.50 रुपए से बढ़कर 949.50 रुपए हो गए थे। इसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 मई को 2022 को दाम 50 रुपए बढ़ाए जिससे ये 999.50 रुपए पर पहुंच गए। उसी महीने 19 मई को फिर से दामों में 2.50 रुपए का इजाफा किया गया। इसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई। 6 जुलाई 2022 को भी सिलेंडर की कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे। अब एक बार फिर दाम 50 रुपए बढ़ाए गए है जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। यानी बीते एक साल में कीमत 203.50 रुपए बढ़ चुकी है।
जून 2020 से सब्सिडी बंद
पिछले कई दशकों से घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जा रही थी। अगर सब्सिडी भी जोड़ें तो अब के मुकाबले गैस सिलेंडर कीमत करीब आधी ही थी। लेकिन 6 जून 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिनको गैस सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें मात्र 200 रुपए की सब्सिडी मिल रही है। इसके लिए सरकार को करीब 6,100 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।
उज्वला योजना लोगों के लिए बनी अंधेरी योजना ( ने यह भी पूछा उज्ज्वला योजना चालू है क्या? )
भले ही सरकार ने उज्जवला योजना के तहत गरीब लोगों को गैस सिलेंडर फ्री में दे दिया हों। लेकिन दाम इतने होने के बाद और सब्सिडी मिलने के बावजूद भी लोग इसको भरवाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। काफी घरों में उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर स्टोर में धरे हुए दिखाई दिया। सरकार धुंआ रहित रसोई को लेकर इस योजना को लेकर आई थी। मगर लोगों के पास आमदनी का साधन ना होते हुए उसको भरवाने में असमर्थ हैं। अब लोग दोबारा फिर से लकड़िया गोबर के उपयोग से अपने परिवार के लिए खाना पक्का रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की योजना भी कारगर साबित नहीं हुई।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
पहले की तुलना में घटा मुनाफा, उज्जवला योजना बनी अंधेरी योजना
एक गैस एजेंसी संचालक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि अब के मुकाबले पहले गैस सिलेंडर की खपत ज्यादा होती थी जिससे उनका मुनाफा भी होता था। उन लोगों पर अधिक बोझ भी नहीं पड़ता था। परंतु गैस सिलेंडर सब्सिडी खत्म करने इनके दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद गैस सिलेंडरों की खपत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत दिए गए गैस सिलेंडरों की रिफ्लिंग 50% से अधिक नहीं हो पा रही है।
Read More News
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks