स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले से खरीदी अफीम, जींद जिले में करनी थी सप्लाई, पुलिस ने दबौचा ! पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज !

haryana news Jind police arrested a young man with more than one kg of opium



तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़



जींद पुलिस की धमतान चौकी पुलिस गांव कालवान के पास से एक युवक को भारी मात्रा में अफीम के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और कहां पर सफाई करने वाला था। पकड़ी गई अफीम की कीमत सवा लाख रुपए आंकी जा रही है।





हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !





धमतान साहिब पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि गांव कालवान में एक युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर उसे माता गेट के पास सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही धमतान साहिब पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रविंदर सिंह ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और बताई गई जगह पर पुलिस पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देखकर वहां से चल दिया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 18 ग्राम अफीम बरामद हुई। 










चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित पवन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित के कब्जे से बरामद की गई 1.18 ग्राम अफीम हिसार से लाई गई थी जो कि नरवाना क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा लाख रुपए आंकी जा रही है।




Read More News

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |