जजपा में रार - अजय चौटाला बोले बबली तो पागल है, क्या भाजपा जजपा गठबंधन टूटने की है कगार पर !
Haryana news Ajay Chautala said Babli is crazy, is the BJP-JJP alliance on the verge of breaking up?
सरकार चलाना हमारा काम आप संगठन चलाइए हमारे काम में दखल नहीं - देवेंद्र बबली
तहलका न्यूज, सिरसा
जैसे ही पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को कहा था कि आप लोगों का काम संगठन चलाने का और बनाने का है वही करते रहे सरकारी कामकाज में दखल ना दें। सरकार चलाने का काम हमारा है क्योंकि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हम हैं। इसके बाद से ही प्रदेश की राजनीति मैं भूचाल आया हुआ है क्योंकि जिस प्रकार चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे जजपा के विधायक एक-एक पार्टी और संगठन से दूर होते जा रहे हैं
संगठन से सरकार बनती से सरकार से समर्थन नहीं
अजय चौटाला ने कहा कि कोई भी सरकार संगठन के बिना नहीं चल सकती। हर सरकार को बनाने के लिए संगठन का होना बहुत जरूरी है। हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा प्रतिक्रिया पर बोलते हुए जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बबली तो पागल है उसे इस चीज का इल्म नहीं है कि संगठन, सरकार और व्यक्ति से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि एक संगठन तो सरकार बना सकता है, लेकिन कोई सरकार संगठन खड़ा नहीं कर सकती। वो मंगलवार को सरसा में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
ई-टेंडरिंग को लेकर भाजपा के विधायक भी सरपंचों के समर्थन में - अजय चौटाला
डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने सरपंचों के आंदोलन को लेकर कहा कि एक दौर की वार्ता फेल हो चुकी है। लेकिन सरकार औरतों के साथ बैठकर दोबारा से बातचीत करनी चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस फैसले के खिलाफ भाजपा जजपा विधायक भी सरपंचों के समर्थन में बात कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द इस मामले का हल निकालना चाहिए।
तीन विधायकों में से दो के बागी तेवर
हिसार जिले में जजपा के तीन विधायक चुने गए थे। जिनमें से बरवाला से जोगी राम सिहाग, उकलाना से अनुप धानक और नारनौंद हल्के से विधायक रामकुमार गौतम शुरू दिन से ही मंत्री नहीं बनाए जाने से खफा है और समय-समय पर जननायक जनता पार्टी और डिप्टी सीएम सिंह चौटाला के खिलाफ बोलते रहे हैं। रामकुमार गौतम और चौटाला परिवार के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। लेकिन दुष्यंत चौटाला ने इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बना ली थी और उसमें शामिल हो गए थे। उकलाना से विधायक अनुप धानक तो सरकार में राज्य मंत्री है।
इन विधायकों में उठ रहे हैं विरोध के सुर
लेकिन बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग भी समय समय पर सरकार व पार्टी के खिलाफ मुखार्पित होते रहे हैं। हाल ही में तलवंडी राणा रोड़ बंद करने पर वो अपनी ही पार्टी के बड़े नेता एवं हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनता के बीच में कहा था कि वो दो दिन से डिप्टी सीएम के पास फोन कर रहे हैं लेकिन उनकी काल रीसिव नहीं की जा रही। इसके अलावा जोगीराम सिहाग बजट सत्र के दौरान भी विधानसभा में सरपंचों का ईटेंडरिंग का मुद्दा उठा चुके हैं। इसके अलावा जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, गुल्ला चिक्का से विधायक भी नाराजगी जता चुके हैं।
Read More News
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks