स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार !

 Haryana Hisar news Accused arrested for murderous attack on retired Chief Marketing Enforcement Officer


तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़ 

        सीआईए पुलिस टीम ने रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आखरी चौथे आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई लोहे की राड बरामद कर उसे अदालत‌ में पेश कर जेल भेज दिया है। 

 













         एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश पंडित रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी पर जानलेवा हमला करने की वारदात में मुख्य आरोपित रोहित के साथ देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदलपुर निवासी नरेश पंडित को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 307/342/452/323/325/34 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 37 दिनाक 26.01.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 







पुलिस ने आरोपित नरेश पंडित को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयोग लोहे की रॉड बरामद की है। इस मामले के तीन आरोपित रोहित उर्फ बबलू, विकास उर्फ बच्ची और रविंद्र उर्फ धोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 











नौकरी नहीं लगवाया तो रखने लगे थे रंजिश 

 इन्होंने फार्म हाउस की दीवार के ऊपर से आकर रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी किशनगढ़ निवासी राजकुमार पर जानलेवा हमला कर रंजिशन गंभीर चोटे मारी थी। वजह रंजिश यह थी कि रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी राजकुमार ने रोहित और उसके भाई को नौकरी दिलाने को बात कही। वारदात से करीब एक महीने पहले राजकुमार ने रोहित से कहा कि वह मार्केट कमेटी फतेहाबाद में जाकर नौकरी ज्वाइन कर ले। रोहित मार्केट कमेटी फतेहाबाद में 8/9 दिन गया। जहां पर उसे पता चला कि उसे किसी नौकरी में नही लगवाया गया है और झूठ ही बहका दिया है। जिस बात पर रोहित बेज्जती महसूस करने लगा। इसी रंजिश में रोहित ने विकास उर्फ बच्ची, रविंद्र उर्फ धोलू और नरेश पंडित के साथ मिलकर रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी राजकुमार को चोटे मारी थी। 





     














लोहे की राड व सुवे से किए थे वार

गौरतलब है कि थाना अग्रोहा में रिटायर्ड चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट अधिकारी किशनगढ़ निवासी राजकुमार ने शिकायत दी कि वह चीफ मार्केटिंग इन्फोर्समेन्ट ऑफिसर से रिटायर है और वह अपने फार्म हाउस चूली रोड़, किशनगढ़ पर आता जाता रहता है और फार्म हाउस में ही रुक जाता। 24.1.2023 को वह खाना खाकर फार्म हाउस के ऊपर बने कमरे में लेट रहा था कि किशनगढ़ निवासी रोहित, रविन्द्र, विकास व एक अन्य लड़का लोहे की रॉड व सुवे सहित एकदम से उसके कमरे में आ गए। आते ही उन्होंने लोहा राड और सुवे से उस पर वार करते हुए कहा कि इसे जान से ही मार देते हैं।  फिर सभी ने उसे जान से मारने की नियत से सिर व मुंह पर चोटे मार दी। जिसके बाद उसे मरा हुआ समझ कर वो सभी मौके से भाग गए।





Read More News

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |