उकलाना से हेरोइन/चिट्ठा सहित दो युवक काबू !
Haryana Hisar news Two youths arrested with heroin / chittha from Uklana
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने पुरानी अनाज मंडी उकलाना से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से हेरोइन/चिट्ठा बरामद किया है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि इस मामले से जुड़े अन्य जानकारी हासिल की जा सके।
एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि पुरानी अनाज मंडी उकलाना में दो युवक किराए के मकान में रखते है और नशीले पदार्थ बेचते है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पुरानी अनाज मंडी उकलाना पहुंची तो खजान मिष्ठान भंडार के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हे काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम बुढ़ा खेड़ा हिसार निवासी दीपक उर्फ बेदी और संदीप बताया। नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी बलजीत, पीजीटी, जीएसएसएस, दौलतपुर की मोजुदगी में तलाशी लेने पर दीपक और बेदी के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 7 ग्राम और संदीप के कब्जे से पॉलिथीन की थैली में 6 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त युवकों के खिलाफ थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे यह हेरोइन/चिट्ठा उकलाना निवासी मधुकर नामक युवक से लेकर आए थे। पकड़े गए दोनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ करने के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
Read More News
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks