मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे सरपंचों की पुलिस से भिड़ंत, पुलिस ने भांजी लाठियां; प्रदर्शनकारी सरपंचों ने तोड़े बेरिकेट्स।
तहलका न्यूज, चंडीगढ़
हरियाणा सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए ई टेंडरिंग योजना के खिलाफ पिछले करीब 2 महीने से बवाल मचा हुआ है। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के साथ पहले दौर की वार्ता विफल हो गई थी। बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो सरपंचों ने एक मार्च को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी थी। इसी के तहत बुधवार को काफी संख्या में पंच-सरपंच पंचकूला में इकट्ठा हुए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कूच कर गए। लेकिन पुलिस ने उनको पंचकूला में ही रोक दिया।
सरपंचों की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। जैसे ही सर पंच सरपंचों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कुछ किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन को रोकना चाहा। लेकिन प्रदर्शनकारी सरपंच नहीं माने और बेरिकेट्स के ऊपर ही चढ़ गए। जिसके कारण सरपंच प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जब माहौल बिगड़ने लगा तो प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
LIVE हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर बवाल : चंडीगढ़ कूच के दौरान पुलिस-सरपंचों की झड़प ; प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, लाठियां भांजी !
ईटेंडरिंग को लेकर चले इस बवाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले पंच सरपंचों के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा इसके अलावा किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, रवि आजाद और नवीन जयहिंद भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी सरपंचों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। इधर उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का प्रयोग करते हुए लाठी भांजनी पड़ी।
चंडीगढ़-पंचकूला पुलिस अलर्ट, खुफिया तंत्र दे रहा है पल पल की जानकारी
सरपंचों के चंडीगढ़ कूच को देखते हुए पंचकूला के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस भी अलर्ट मोड में रही। हरियाणा पंचकूला सीमा पर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, इसके साथ ही अग्निशमन व एंबुलेंस वाहनों को तैनात किया गया हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में एक्टिव दिखाई दिया। सीआईडी द्वारा हर पल की जानकारी आला अधिकारियों और हरियाणा CMO तक पहुंचाई जा रही है।
सरपंचों के समर्थन में पहुंचे ये किसान नेता
ईटेंडरिंग को लेकर छिड़े इस घमासान में किसान नेता भी कूदे गए हैं। सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी के बाद किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और रवि आजाद ने भी वीडियो जारी कर किसानों को सरपंचों का साथ देने का आह्वान किया था और 1 मार्च को चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव में शामिल होने के लिए अपील की थी। इसके अलावा आम आदमी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी ईटेंडरिंग को लेकर सरपंचों का समर्थन किया।
गांव देहात बचाओ आंदोलन
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ने इस आंदोलन का नाम गांव देहात बचाओ आंदोलन दिया हुआ है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर प्रदेशभर के पंच, सरपंचों, ग्रामीणों व मनरेगा वर्करों से 1 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पंचकूला पहुंचने की अपील की थी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की धक्काशाही के खिलाफ लड़ाई बताते हुए मिलकर ही इस लड़ाई को जीत पाएंगे।
प्रदर्शनकारी सरपंचों और पुलिस में नौंक झौंक
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह समैण ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में तय कार्यक्रम के मुताबिक ईक्कठा हुए थे। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए CM आवास चंडीगढ़ की तरफ जैसे ही आगे बढ़ने लगे तो चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी नोकझोंक हुई।
ये विधायक कर चुके हैं सरपंचों का समर्थन
ईटेंडरिंग को लेकर प्रदर्शनकारी सरपंचों के समर्थन में जननायक जनता पार्टी के विधायक जोगीराम सिहाग खुले तौर पर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बोल चुके हैं इसके अलावा हिसार जिले के नारनौंद हलके से विधायक रामकुमार गौतम, पानीपत जिले से विधायक काला, जींद जिले के जुलाना से विधायक अमरजीत ढ़ांडा, महम से विधायक बलराज कुंडू, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा के कुछ विधायक भी सरपंचों के समर्थन में आवाज उठा चुके हैं।
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली की इन बातों से गुस्से में हैं सरपंच
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जब को लेकर घमासान छिड़ा है, तब से सरपंचों पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में सरपंचों को भ्रष्टाचारी इत्यादि अपशब्दों का प्रयोग किया था जिसे भी सरपंच काफी गुस्से में हैं। वहीं उन्होंने सरपंच को विरोध का रास्ता ना छोड़ने पर री कॉल चुनाव करवाने और पंचों को सरपंच की पावर देने की बात कह चुके हैं। इसके अलावा जींद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर पुलिस ने लाठियां भांजी थी। जिसकी गूंज सरकार के साथ पहले दौर की वार्ता में भी उठी थी।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
Read More News
होली का रंग पड़ा फीका , होली से पहले गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, बिगड़ गया रसोई का बजट !
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks