उपायुक्त की पहल पर 4 मार्च को केएलपी कालेज में सजेगा सांस्कृतिक मंच, सफाई कर्मचारी बिखेरेंगे छटा !
international women day special ,
International Women's Day 2023
डीसी अशोक कुमार गर्ग की दूरदर्शी सोच व विजन के चलते सफाई कर्मियों को मिला नया मंच
- डीसी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किया सफाई कर्मचारियों को समर्पितडीसी अशोक कुमार गर्ग समाज से उपेक्षित व कटे-कटे रहने वाले सफाई कर्मचारी वर्ग को उनका मान-सम्मान दिलाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पहले जिला के सफाई कर्मचारी जो पहले भेदभाव व हीन भावना के शिकार थे और केवल सफाई करने व कूड़ा-कर्कट उठाने तक सीमित थे, को आज डीसी अशोक कुमार गर्ग की दूरदर्शी सोच व विजन के चलते नया मंच मिला है। आज सफाई कर्मचारी जिला में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हाथ आजमा रहे हैं और सांस्कृतिक मंचों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। इस वर्ष 26 जनवरी को राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सफाई कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समा बांध दिया था, जिसे सभी ने सराहा।
डीसी अशोक कुमार गर्ग की सोच हर बार समाज को नई प्रेरणा देती है। ऐसी ही प्रेरणा के साथ इस बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सफाई कर्मचारियों को समर्पित किया है। डीसी की पहल पर आजादी अमृत काल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार 4 मार्च को प्रात: 10 बजे केएलपी कॉलेज स्थित प्रेमलता जैन ऑडिटोरियम में जिला के सफाई कर्मचारियों को समर्पित सांस्कृतिक मंच सजेगा, जिसमें डीसी अशोक कुमार गर्ग स्वयं बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सफाई कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समर्पित कर डीसी साहब ने यह साबित कर दिया कि उनका हृदय कितना उदार और मर्मस्पर्शी है और वे इनके साथ होने वाले भेदभाव को मिटाकर इन्हे समाज की मुख्यधारा से जोडक़र प्रेम, भाईचारे की भावना का संचार करना चाहते हैं।
आईएएस अधिकारी होकर भी अशोक कुमार गर्ग का अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना व इंसान के लिए उनके मन में हिलोरें खाती दरियादिली इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत है, जिस पर प्रत्येक आम और खास व्यक्ति कायल हैं। अगर प्रत्येक व्यक्ति इसी सकारात्मक सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाने का प्रण करे तो हमारा समाज निश्चित तौर पर तरक्की के नए आयामों तक पहुंचेगा। बदलाव वास्तविकता में होना चाहिए दिखावे में नहीं जिस दिन जिला उपायुक्त की तरह सभी नगरवासी इस बदलाव को वास्तव में स्वीकार कर लेंगे उस दिन समाज से हर तरह का भेदभाव व हीन भावना स्वत: ही मिट जाएंगी।
Read More News
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks