रोहतक पीजीआई पति के साथ दवाई लेने गई ओपीडी से पत्नी गायब | पति पत्नी का करता रहा बाहर इंतजार |अन्य मामले में एक व दो बच्चों की मां भी गायब |
Rohtak PGI went to take medicines with husband, wife disappeared from OPD
तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत
रोहतक पीजीआई ( PGI in Rohtak ) में एक गांव का युवक अपनी 23 वर्षीय पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए गया था कि उसकी पत्नी चेकिंग के लिए ओपीडी में चली गई और उसका पति बाहर बैठकर उसका इंतजार करने लगा काफी देर तक भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसने पीजीआई कैंपस में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
रोहतक पीजीआई से विवाहिता लापता, पति करता रहा बाहर इंतजार
पुलिस को दी शिकायत में ने बताया कि वो रोहतक जिले के एक गांव ( Rohtak district in village ) का रहने वाला है। 1 मार्च को वह अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए रोहतक पीजीआई आया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी अंदर दवाई लेने के लिए चली गई और उसे बाहर बैठ कर इंतजार करने के लिए कहा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो वो अंदर गया और देखा तो उसकी पत्नी वहां पर नहीं थी उसके बाद उसने आसपास काफी जगह की तलाश की लेकिन कहीं से भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।
क्लीनिक पर गई एक बच्चे की मां गायब
रोहतक जिले के कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत उसकी बेटी शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। 1 मार्च को उसकी बेटी क्लीनिक पर जाने के बात बोल कर घर से निकली थी। जो देर शाम तक भी नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो बच्चों की मां लापता
रोहतक की कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि 2 मार्च को उसकी पत्नी देर शाम बिना बताए घर से बाहर गई थी। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने आस-पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक ने बताया कि उन दोनों की 1 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
15 दिनों के अंदर पहले ससुराल से और फिर मायके से भागी विवाहिता
रोहतक जिले की महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी सोनीपत जिले के गांव में की हुई थी। करीब 20 दिन पहले उसकी बेटी ससुराल से भाग गई थी। लेकिन कुछ समय बाद वापस आ गई थी। इसके बाद वह उसे लेकर अपने मायके रोहतक लेकर आई थी। लेकिन यहां से भी बिना बताए कहीं चली गई है उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks