स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाई की हत्या कर ईंख के खेत में छिपा, एक सप्ताह तक गन्ने चुसता रहा , पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार |


तहलका न्यूज, फतेहाबाद


फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के गांव चौबारा में दो भाइयों के बीच प्लाट का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक भाई ने अपने बेटे अपने साथियों के साथ मिलकर 25 फरवरी को अपने ही भाई की दिनदहाड़े हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। करीब 1 सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मृतक का भाई सतवीर हत्या के बाद एक के खेत में छुप गया और भूखा प्यासा गन्ने चुप कर पुलिस को चकमा देने के लिए छिपा रहा। 











भाई की हत्या के मामले में भाई, भतीजा, चाचा और भांजा गिरफ्तार

बता दें कि हरियाणा के फतेहाबाद में 25 फरवरी को दिनदहाड़े परिवारजनों द्वारा ही की गई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित भाई सतबीर, उसका बेटा संदीप, चचेरा भाई शैलेंद्र व चाचा के भांजे आकाश मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। एक आरोपित सतबीर गांव के पास ही गन्ने के खेतों में जाकर छुप गया और तब से सप्ताह भर वो ईंख के खेतों में ही भूखा प्यासा बैठा रहा। गन्ने चूस-चूस कर ही जीवित रहा।














प्लाट को लेकर भाई की हत्या

पुलिस द्वारा पकड़े गए सतबीर ने बताया कि प्लाट को लेकर उसके और उसके भाई कुलदीप के बीच विवाद चल रहा था। इसी प्लाट के विवाद को लेकर उसके बेटे संदीप कि कुलदीप ने पिटाई कर दी थी। जिसके कारण उसका जबड़ा टूट गया है और काफी दिनों तक उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था। उसी दिन से वह बदल लेने के लिए कुलदीप से रंजिश रखने लगे थे। जब कुलदीप खेत से हरा चारा लेकर घर आ रहा था तो रास्ते में उसके चाचा के घर के सामने कुछ लोगों ने उसको पकड़ कर जमकर घसीट घसीट कर पीटा जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।







बेटे पर किया हमला तो रंजिशन कर दी भाई की हत्या 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई करके जबड़ा तोड़ दिया था। इसलिए उसका बेटा कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। जो अब भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। बेटे पर किए गए हमले से वह क्रोधित होकर बदला लेने की फिराक में था। चाचा शीशपाल की पुत्रवधू की भी कुलदीप ने घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की थी। इससे शीशपाल भी कुलदीप से बदला लेना चाहता था।





क्या कहते हैं जांच अधिकारी

भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कुलदीप की हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग दो टीमें बनाई गई  थी। शुक्रवार दोपहर को उन्हें चार हत्या आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर छीपे होने की सूचना लगी। पुलिस टीम ने मृतक के सगे भाई सतबीर जाखड़ को गांव चौबारा के पास एक गन्ने के खेत के बीच से काबू किया है। जबकि उसका बेटा मंगाली गांव से जैसे ही घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे भी दबौच लिया।  मिर्जापुर निवासी आकाश व उसके मामा उत्तम उर्फ सुरेश जाखड़ को उसके गांव से काबू किया। पूछताछ में उन्होंने कुलदीप की हत्या किए जाने के अपराध को कबूल कर लिया है। परंतु संदीप ने खुद को बेकसूर बताया। इस केस में मात्र एक आरोपी रविता की गिरफ्तारी शेष बची है।








ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें





मृतक की पत्नी के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ किया था मामला दर्ज

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे भाई सतबीर, भतीजा संदीप, चाचा शीशपाल, उसके बेटे उत्तम, मिर्जापुर हिसार निवासी भांजा आकाश सहित 8 लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी की शिकायत पर धारा 147, 148, 149, 302, 323, 342, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उसी दिन तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया था। अब चार के बाद एक आरोपी महिला की गिरफ्तारी बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |